Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, थाना जांजगीर पुलिस की कार्यवाही

जांजगीर-चांपा। शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी ओम प्रकाश साहु निवासी तिलाई धाना जांजगीर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 07 सितंबर 2025 को शाम करीब 7.00 बजे गणेश विसर्जन के लिये ले जा रहे थे। उसी समय आरोपी विवेक सारथी के घर के सामने से गुजरे तो विवेक सारथी आया और शराब पीने के लिये पैसा मांगने लगा, जिसे मना किया तो अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया था जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 119 (1). 296.351 (2) 115 (2) बीएनएस  का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
 विवेचना दौरान आरोपी विवेक कुमार सारथी को घेराबंदी कर पकडकर पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी जांजगीर एवम प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर,  विनोद राठौर, राजूलाटे लाल थाना जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।

See also  बड़ी खबर कर्रेगुट्टा पहाड़ी से जवानों की वापसी, जिला मुख्यालय लौट रहे…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!