Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

शराब भट्ठी में हंगामा करने वाला आरोपी को अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। शराब भट्टी में घुसकर डरा धमका कर रुपए पैसे एवं शराब की मांग कर नहीं देने से मारपीट करने वाला आरोपी को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपी आशीष उर्फ अस्सु ठाकुर 34 वर्ष निवासी कोटमीसोनार थाना अकलतरा के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज है, जिसका गुंडा बदमाश की फाइल तैयार की जा रही है।आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 383/ 25 धारा 296, 251(2),115 (2), 333, 119 (1) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।

प्रकरण का विवरण

दिनांक 19.8.2025 को आरोपी आशीष उर्फ अस्सु ठाकुर निवासी कोटमीसोनार के द्वारा शाम लगभग 5:00 बजे अकलतरा शराब भट्टी के पास शराब के नशे में आया और शराब भट्टी में घुसकर शराब और पैसे मांगने लगा, शराब भट्टी के सेल्समेन एवं मैनेजर के द्वारा शराब एवं पैसे नहीं देने से भट्ठी के काउंटर के अंदर घुस गया व उनके साथ गाली -गलौज करते हुए, जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगा। प्रार्थी मुकेश कुमार नायक कि रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

See also  अदाणी ग्रीन पर अमेरिकी आरोपों का खंडन, समूह ने कहा- निराधार और निर्दोष हैं हम...

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में आरोपी आशीष ठाकुर को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Advertisment

आरोपी आशीष उर्फ अस्सु ठाकुर के विरुद्ध जुआ एक्ट, एससी एसटी एक्ट समेत कई प्रकरण दर्ज हैं, उसके विरुद्ध पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है परंतु कोई सुधार नहीं हो रहा है जिस कारण से आरोपी का गुंडा बदमाश फाइल तैयार कर की गई है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा एवं थाना अकलतरा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  BJP नेता को थाने में बेरहमी से पीटा, 3 दरोगा समेत 4 पुलिसवाले सस्पेंड...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!