Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

ग्राम सिवनी में न्याय प्रिय जन नायक स्व. धर्मदत्त पाण्डेय की 60 वी पुण्यतिथि मनाई गई…

ग्राम सिवनी में न्याय प्रिय जन नायक स्व. धर्मदत्त पाण्डेय की 60 वी पुण्यतिथि मनाई गई

 जांजगीर-चांपा। जिला के सिवनी गाँव में  आज न्याय प्रिय जन नायक स्व धर्म दत्त पाण्डेय की 60 वी पुण्यतिथि मनाई गई। इस कार्यक्रम में राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा और शाकॉभरी बोर्ड के अध्यक्ष राम कुमार पटेल के साथ कांग्रेसी नेताओं ने शिरकत की, और स्व धर्मदत्त पाण्डेय को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

कौन थे धर्म दत्त पाण्डेय

जांजगीर से 8 किलो मीटर की दूरी पर स्थित ग्राम सिवनी में 1952 में चुने गए प्रथम सरपंच धर्मदत्त पाण्डेय ने अपने कार्य काल में सिवनी गाँव का नाम जिला ही नहीं बल्कि अविभाजित मध्य प्रदेश में पहचान बनाया था,धर्म दत्त पांडेय को उनके न्याय करने की कला और ग्राम विकास के नाम से जाना जाता था, उन्होंने जांजगीर नैला में न्याय परिषद में उपाध्यक्ष रह कर जांजगीर के आसपास के गॉव की विवाद और समस्या का सहजता से निराकरण करते और लोगो के बीच अपनी दूर दर्शिता की निशानी छोड़ देते।

See also  पत्रकार साथियों एवं उनके परिजनों के लिए 4 जनवरी को निःशुल्क स्वास्थ्य मेगा कैंप का आयोजन

कब और कहाँ हुआ इनका जन्म

Advertisment

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने बताया कि सिवनी में पाण्डेय गौटिया परिवार में सन 1908 में धर्म दत्त पाण्डेय का जन्म हुआ और 1963 में स्वर्गवास हो गया,बाल्य काल से ही लोगो के प्रति आदर और ऊंच नीच छुआछुत को दूर कि भावना को नहीं मानते हुए मानव मानव एक सामान यही भावना को मानना गाँव के ही नहीं बल्कि आसपास के लोगो में इसकी विशिष्ट पहचान बना दी थी, इनकी न्याय प्रियता के कारण कई गाँव के लोग अपनी समस्या और विवाद को राधा कृष्ण मंदिर में बैठ कर ही निर्विवाद निपटारा कर लेते थे। शाकाँभारी बोर्ड के अध्यक्ष राम कुमार पटेल ने स्व धर्म दत्त पांडेय के द्वारा किये गए कार्यों को आज के भूपेश सरकार द्वारा अक्षर शह पालन करने का दवा किए और इन्ही महान हस्तियों के दिखाए रास्ते में चल कर नया छत्तीसगढ़ गढ़ने का दावा किया।

See also  रात्रि में ट्रेलर वाहन को रोककर चाकू दिखाकर डीजल लूट करने वाले तथा चोरी का डीजल खरीदने सहित 04 आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की कार्यवाही...

जांजगीर चाम्पा जिले में अपने पूर्वजों को याद करने की परंपरा

स्व धर्म दत्त पांडेय की 60 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने पहुचे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेद्र सिंह और कांग्रेस के जिला प्रभारी अर्जुन तिवारी ने कहा कि जांजगीर चाम्पा जिला अपने पूर्वजों को याद करने में कहीं कोई कसर नहीं छोड़ती, यहां स्वतंत्रता संग्राम के नायक ठाकुर छेदी लाल बैरिस्टर, स्व बिसाहू दास महंत, ठाकुर राकेश सिंह और कई ऐसे लोग है जिनके कार्यों को आज भी याद किए जाता है, और ऐसे कार्यक्रम में परिवार के लोग ही नहीं बल्कि ग्रामीण और आस पास के विशिष्ट लोग भी शामिल होते है।

See also  फ्रेडरिक मर्ज बने जर्मनी के नए चांसलर, पीएम मोदी ने दी बधाई...

पूर्वजो के आशीर्वाद से आज भी गाँव में सम्मान और प्यार मिलता है

स्व धर्म दत्त पाण्डेय की याद में ग्राम पंचायत सिवनी में 60 वर्षो से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। स्व धर्म दत्त पांडये के पौत्र इंजीनियर रवि पाण्डेय ने बताया कि उनके दादा को आज भी गांव के लोग आदर्श मानते है और जिस मंदिर में दादा न्याय करते थे उस मंदिर में वर्षो से लोग रोजाना राम नाम का कीर्तन करते है। भाग दौड़ भारी जिंदगी में भी लोग इस दिन का इंतजार करते है, और इसी बहाने जरूरत मंदो का उपचार और दिव्यांगो को ट्राई साईकल का वितरण किया जाता है, और आत्मिक ख़ुशी का अनुभव किए जाता है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!