Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ठा. शिव चमन सिंह बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री

0 अनुभवी संगठनकर्ता को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, किसान हितों को मिलेगी नई दिशा

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ठा. शिव चमन सिंह को
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, जिला महामंत्री के महत्वपूर्ण दायित्व पर नियुक्त किया गया है।
ठा. शिव चमन सिंह जी इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के रूप में संगठनात्मक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। इसके साथ ही वे भारतीय जनता पार्टी मंडल उपाध्यक्ष जैसे अहम पद पर भी कार्य कर चुके हैं। संगठन के विभिन्न दायित्वों में उनका अनुभव, कार्यशैली और जमीनी पकड़ उन्हें एक सशक्त, कर्मठ एवं अनुभवी नेता के रूप में स्थापित करती है।
उनकी यह नियुक्ति उनके निरंतर संघर्ष, संगठन के प्रति समर्पण, अनुशासन और पार्टी की विचारधारा के प्रति अटूट निष्ठा का परिणाम है। किसान हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एवं संगठनात्मक दक्षता से किसान मोर्चा को नई ऊर्जा एवं दिशा मिलने की पूरी संभावना है।
यह विश्वास व्यक्त किया गया है कि वे अपने नवीन दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्मठता के साथ करते हुए किसान हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती तथा भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
ईश्वर से कामना है कि ठा. शिव चमन सिंह का कार्यकाल यशस्वी, प्रेरणादायी एवं सफल हो।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

See also  कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक, निर्वाचन के कार्य में लगे सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करें - कलेक्टर, कलेक्टर ने आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने के दिए निर्देश...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!