Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

स्वामी रामदेव ने ब्रायन जॉनसन को हरिद्वार आने का दिया न्यौता…

नई दिल्ली। दुनिया भर में एंटी एजिंग को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस बीच स्वामी रामदेव ने अमेरिकी टेक मिलेनियर और एंटी-एजिंग विशेषज्ञ ब्रायन जॉनसन को हरिद्वार स्थित अपने पतंजलि योगग्राम में आमंत्रित किया है। स्वामी रामदेव ने भारत के योग अभ्यासों और योगियों को तटस्थ और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जानने के लिए ब्रायन जॉनसन को आमंत्रित किया है। जॉनसन ने भी उनके इस आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।

दरअसल, जॉनसन ने हरिद्वार की एयर क्वालिटी को लेकर चिंता जताई थी। साथ ही उन्होंने पतंजलि प्रोडक्ट के एंटी-एजिंग लाभ पर संदेह भी जताया था। इसके बाद उन्हें स्वामी रामदेव ने हरिद्वार स्थित पतंजलि योगग्राम आने के लिए आमंत्रित किया। योग गुरु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा कि एंटी-एजिंग के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण योग, आयुर्वेद और प्रकृति में निहित है।

See also  स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में सीजीएमएससी संचालक मंडल की 48वीं बैठक का आयोजन, जेम पोर्टल से होगी उपकरण, कंज्यूमेबल और रीएजेंट की खरीदी, वर्तमान प्रचलित अनुबंध दर को किया गया निरस्त...

पतंजलि योगग्राम में किया आमंत्रित
स्वामी रामदेव ने एक्स पर लिखा, “आत्मीय ब्रायन जॉनसन जी हम आपको हरिद्वार योगग्राम के AQI के प्रूफ के साथ वीडियो भेज रहे हैं, भारत के योग व योगियों के बारे में निष्पक्ष और वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखें। रियल एंटी-एजिंग का वैज्ञानिक रास्ता योग, आयुर्वेद और प्रकृति से निकलता है। आपको मुंबई से अचानक वापस जाना पड़ा, हम आपको हरिद्वार पतंजलि योगग्राम में आमंत्रित करते हैं, हम यहां से हेल्थी लाइफस्टाइल व realantiaging सॉल्यूशन पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ पॉडकास्ट कर सकते हैं।”

दरअसल, ब्रायन जॉनसन ने हरिद्वार की वायु गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए एक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा, “हरिद्वार में इस समय PM₂.₅ का स्तर 36 µg/m³ है जो रोजाना 1.6 सिगरेट पीने के बराबर है। इससे हृदय रोग का खतरा 40-50% तक बढ़ सकता है, फेफड़ों के कैंसर का खतरा तीन गुना हो सकता है और समय से पहले मृत्यु की संभावना (5-7 साल कम) हो सकती है।”

See also  आदिवासी समुदाय भगवान श्रीराम के सबसे करीबी, वनवास के दौरान की सुंदर स्मृतियां इनके साथ- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री साय ने नई दुनिया समूह द्वारा आयोजित कार्यक्रम श्री रामोत्सव-सबके राम कार्यक्रम में दिये अपने संबोधन में कहा, 7 फरवरी को अयोध्या धाम में श्री रामलला दर्शन योजना अंतर्गत पहला जत्था दुर्ग से होगा रवाना...

ब्रायन के इस पोस्ट से पहले स्वामी रामदेव ने एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें वह एक घोड़े के साथ दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, “यदि आप घोड़े की तरह दौड़ना चाहते हैं, मजबूत प्रतिरक्षा विकसित करना चाहते हैं, और एंटी-एजिंग को बढ़ावा देना चाहते हैं, तो स्वर्ण शिलाजीत और इम्यूनोग्रिट गोल्ड का सेवन करें।” बता दें कि ये दोनों प्रोडक्ट पतंजलि के हैं। इस कंपनी की स्थापना वर्ष 2006 में स्वामी रामदेव ने बालकृष्ण के साथ मिलकर की थी।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!