Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जिला जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत; पेट दर्द के बाद अस्पताल में तोड़ा दम, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

रामानुजगंज : जिला जेल रामानुजगंज में न्यायिक हिरासत में बंद एक 42 वर्षीय विचाराधीन कैदी की शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान पस्ता थाना क्षेत्र के ग्राम सीतारामपुर पाट निवासी विष्णु कुमरिया के रूप में हुई है। वह नवंबर 2023 से हत्या के एक मामले में जेल में बंद था। कैदी की मौत के बाद जेल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है।

शुक्रवार शाम से बिगड़ी थी तबीयत जेल प्रशासन के अनुसार, विष्णु कुमरिया ने शुक्रवार शाम को अचानक पेट दर्द और दस्त की शिकायत की थी। जेलर वाल्मीकि ध्रुव ने बताया कि उसे तत्काल शाम करीब 6 बजे रामानुजगंज के 100 बिस्तर अस्पताल ले जाया गया था। वहां रात 9 बजे तक चले इलाज और हालत में सुधार दिखने के बाद डॉक्टरों ने उसे वापस जेल भेज दिया था। लेकिन शनिवार सुबह 9:45 बजे उसे फिर से वही समस्या हुई और दोबारा अस्पताल ले जाने पर सुबह 10:30 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर के टांगरगांव में सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के अभिनंदन सम्मान समारोह में शामिल हुए, ढोल-बाजे एवं करमा नृत्य से प्रदेश के मुखिया का हुआ भव्य स्वागत, कांसाबेल में मिनी स्टेडियम निर्माण और पर्यटन स्थल तुर्रीघाट और मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण की घोषणा की...

परिजनों की मौजूदगी में होगा पोस्टमार्टम

अस्पताल अधीक्षक डॉ. शरद चंद्र गुप्ता ने बताया कि जब कैदी को दूसरी बार अस्पताल लाया गया, तब उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर थी और परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित किया गया। फिलहाल शव को मरचुरी में रखा गया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन अस्पताल नहीं पहुँचे थे, जिसके कारण पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी थी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परिजनों की मौजूदगी में ही शव का विच्छेदन किया जाएगा।

निष्पक्ष जांच का भरोसा जेल में कैदी की मौत एक गंभीर विषय है, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। इस जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि क्या उपचार में कोई लापरवाही हुई या मौत का कारण कुछ और है। जेलर ने दावा किया है कि कैदी को समय पर इलाज उपलब्ध कराया गया था। अब सभी की नजरें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मजिस्ट्रेट की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!