Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया संसद भवन का शैक्षिक दौरा…

जांजगीर-चांपा। जय भारत के छात्र-छात्राओं ने 07 अक्टूबर को संसद भवन (दिल्ली) का शैक्षिक दौरा किया। जिसमें टीम लिडर सी.ई.ओ. हर्षित गट्टानी स्कूल मेंबर ऑफ मैनजिंग कमिटी हर्षिनी गट्टानी, जितेन्द्र कुमार पैगवार, अंजू यादव, अंजली एक्का व 25 छात्र-छात्राओं की टीम ने संसद भवन का शैक्षिक दौरा कर विभिन्न जानकारियों हासिल की। छात्रो को संसद भवन के सिक्योरिटी ऑफिसर सोहन मरकाम जीन ने संसद भवन की स्वर्णिन इतिहास से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और स्वतंत्रता संग्राम की यात्रा व परिसर स्थित कलाकृतिओं के बारे में जानकारियां दी उन्होने जैसे कि संसद भवन परिसर स्थित पेन्डुलम के बारे में बताया। इसी तरह की और जानकारियां जैसे लोक सभा स्थित द्रारा प्रधानमंत्री जी के आगमन द्वारा लोकसभा राज्यसभा में जुड़े समस्त सदस्यगण की संसद भवन में स्थान व वहां की बैठक व्यवस्था व गतिविधियो संचालन के नियम तथा सूक्ष्म से सूक्ष्म शैक्षिक जानकारी जैसे लोकसभा की कलाकृतियों नेशलन बर्ड पिकॉक को आधार मानकर व राज्यसभा की डिजायनिंग नेशलन फलावर लोटस को आधार मानकार बनाया गया है तथा पहली बार 1920 में जवाहर लाल नेहरू जी ने जहाँ से जनता को संबोधित किया था उस जगह के महत्व से अवगत कराया। पूरे संसद भवन परिसर के दौरा के दौरान वे हमारे साथ ही रहे व छात्र-छात्राओं को इतिहास से जुड़ी प्रेरक बातें बताकर उनको प्रोत्साहित किया बच्चों ने भी पूरी जोश व तनमयता के साथ संसद भवन में प्रवेश किए व भवन के सुरक्षा नियम का वहन करते अनुशासन बनाए रख अपना समय संसद भवन में व्यतीत किया। पूरी टीम ने निष्ठा के साथ अपना समय व्यतीत किया। यह अवसर विद्यालय परिवार व वहां उपस्थित स्कूल टीम व पूरे जिले के लिए अद्भूत अविस्मरणीय व गौरव की बात रही क्योकि अभी तक की छत्तीसगढ़ की दूसरी ऐसी स्कूल है जिन्होने संसद भवन का दौरा करने का अवसर प्राप्त किया है। इस स्वर्णिम अवसर को प्राप्त करने का श्रेय विद्यालय के अध्यक्ष अशोक गट्टानी के अथक प्रयास व संचालक अजय गट्टानी प्रबंधक हर्षित गट्टानी, विद्यालय प्राचार्य गुरमीट कौर धंजल के मार्ग दर्शन में सफल रूप से सचालित हुआ। इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय द्वारा बच्चो को शिक्षक के साथ-साथ शैक्षिक व ऐतिहासिक गतिविधियों से अवगत कराना है।

See also  ‘‘नई चेतना-जेंडर अभियान 2.0’’ पर जिला स्तरीय बैठक का आयोजन, लैंगिक असमानता दूर करने विभिन्न विषयों की दी गई जानकारी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!