Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

स्टॉक मार्केट रुकेगा नहीं, भारत झुकेगा नहीं…

भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स ने हाल ही में 80 हजार का आँकड़ा छू कर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। यह शेयर बाजार के इतिहास में सेंसेक्स की सबसे तेज 10,000 अंकों की रैली थी। पिछले कुछ वर्षों में शेयर मार्केट निवेश के लिए देश का पसंदीदा विकल्प बन रहा है और विशेषकर युवाओं का भरोसा भी मार्केट पर बढ़ा है।

कारण है लगातार आगे बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था और भारतीय कंपनियों पर छोटे-बड़े हर तरह के निवेशकों का भरोसा। पर लगातार प्रगति की नई ऊँचाइयों को छूता भारत और भारतीय शेयर बाज़ार की तरक़्क़ी बहुत से लोगों से देखी नहीं जा रही।

See also  SECL Employee Transfer : दीपका-गेवरा, कुसमुंडा समेत SECL के 36 कोल कर्मियों का तबादला, 23 कोलकर्मी जाएंगे अंडरग्राउंड, देखिए लिस्ट…

इसीलिए निवेशकों का पैसा डुबा कर अपनी जेब गरम करने वाले शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग और उसके मुखिया नेट एंडरसन ने ‘जार्ज सोरोस एंड कंपनी’ के इशारे पर भारतीय बाज़ार के ख़िलाफ़ एक बार फिर साज़िश रची है।

SEBI की मुखिया पर निराधार आरोप लगाकर वह एक बार फिर से शॉर्ट सेलिंग के माध्यम से करोड़ों रुपये कमाने की फ़िराक़ में है। अदानी समूह और SEBI चीफ दोनों ने अपना पक्ष रख दिया है, वित्तीय विशेषज्ञ भी अपनी राय स्पष्ट रूप से रखते हुए रिपोर्ट को ख़ारिज कर चुके हैं।

आज हम आप सभी से एक गंभीर निवेदन करने आये हैं, भारतीय बाज़ार और निवेशकों की बर्बादी की राह देखने वाले हिंडनबर्ग और उनके मालिक अपनी पोज़ीशंस लेकर बैठे हुए हैं और सोमवार को मार्केट गिरने का इंतज़ार कर रहे हैं, ताकि वह हमें लूट कर खरबों रुपए कमा सकें।

Advertisment

हम आप सभी से यह अनुरोध करते हैं कि सोमवार को जब बाज़ार खुले तो भारत के दुश्मनों को मुँहतोड़ जवाब देना है। जो ‘भारत की बर्बादी’ में अपना फ़ायदा देखते हैं उनके मंसूबों पर पानी फेर कर उन्हें भारत की ताक़त दिखाना है।

See also  नैला में इस बार दिखेगा अमेरिका के स्वामीनारायण मंदिर का अद्भुत स्वरूप, 150 फीट ऊंचा और 200 फीट चौड़ा होगा भव्य दुर्गा पंडाल

इसलिए शपथ लीजिए कि आप कल कोई भी स्टॉक बेचेंगे नहीं और इस अति महत्वपूर्ण मैसेज 10 भारतीयों को फॉरवर्ड ज़रूर कीजिए।

भारतीय शेयर बाज़ार इन शॉर्ट सेलर्स के आगे झुकेगा नहीं!

*#BharatJhukegaNahi*

जनहित में जारी – ट्रेड सर्किल नेटवर्क!

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!