Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

स्पॉट बिलिंग व मीटर रीडिंग श्रमिक ठेका कर्मचारी संघ द्वारा सौंपा ज्ञापन, मीटर रीडिंग एवं बिलिंग कार्य को बंद करने दी चेतावनी…

स्पॉट बिलिंग व मीटर रीडिंग श्रमिक ठेका कर्मचारी संघ द्वारा सौंपा ज्ञापन, मीटर रीडिंग एवं बिलिंग कार्य को बंद करने दी चेतावनी

जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय जांजगीर के अधीक्षण यंत्री छ. ग. रा. वि. वि.के. मर्या . सु/संभाग जांजगीर को स्पॉट बिलिंग व मीटर रीडिंग श्रमिक ठेका कर्मचारी संघ द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में मीटर रीडिंग एवं बिलिंग कार्य को बंद करने पत्र लिखकर ज्ञापन सौंपा हैं। ज्ञापन में कहा हैं कि स्पॉट बिलिंग व मीटर रिडरों द्वारा 21 अप्रैल 2023 को तूता नया रायपुर में धरना प्रदर्शन एव मुख्यमंत्री घेराव कर ज्ञापन के माध्यम से निम्न मांगे रखी थी। ज्ञापन में उन्होंने मांगे रखी थी कि स्मार्ट मीटर को बंद किया जाए, बंद नही होने की स्थिति में मीटर रीडरो के लिए शासन के द्वारा कार्य सुरक्षा प्रदान किया जाए, जिससे मीटर रीडर बेरोजगार न हो, जिसमे हमे 62 वर्ष की जॉब गारंटी मिले, वही आउटसोसिंग ठेका प्रथा बंद करने के लिए बिंदु क्रमांक 30 में अंकित किया गया हैं जो अभी तक ठेका प्रथा बंद नही हुआ हैं,आउटसोसिंग ठेका प्रथा में कार्यरत मीटर रिडरों को छलावा महसूस हो रहा हैं। जिस पर मानदेय बढ़ाते हुए विभाग में समायोजित किया जाए,वही उन्होंने ज्ञापन में बताया हैं कि नियमितीकरण , संविदा,जनवरी 2022 में डिस्ट्रीब्यूशन , पॉवर,जनरेशन कंपनी रायपुर के उच्चाधिकारी द्वारा 4800 मीटर रिडरों को संविदा पर रखे जाने की खबर प्रकाशित किया गया था,जो अभी तक किसी भी मीटर रिडरों को संविदा पर रखे जाने की कोई जानकारी नहीं हैं। अभी रायपुर में भी खबर 17 अप्रैल 2023 को प्रकाशित किया गया कि मीटर रिडरों को संविदा पर रखा जावेगा, संघ ने ज्ञापन के माध्यम से कहा हैं कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होने की स्थिति में 01 मई 2023 से समस्त मीटर रिडर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य हैं,जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी,संघ ने कहा हैं कि उक्त ज्ञापन का कोई जवाब नही मिल पाया हैं साथ ही साथ शासन को ज्ञापन के माध्यम से अनेकों बार संघ के द्वारा कार्यपालन निर्देश डागनिया रायपुर (छ.ग) कार्यपालन निर्देशक संभाग स्तरीय को दिया गया हैं। जिसका अभी तक कोई जवाब नही मिल पाने के कारण स्पॉट बिलिंग व मीटर रीडिंग संघ द्वारा 01/05/2023 से कार्य बंद कर रिडरो द्वारा कार्य बंद करने पर सरकारी राजस्व की हानी होने पर छ. ग. रा. वि. वि.के. मर्या .डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की जवाबदारी होगी।

See also  छत्तीसगढ़ में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जजों के तबादले, न्यायिक ढांचे को मजबूत करने की कवायद

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!