Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाहिल में बड़े धूमधाम से किया गया श्री विश्वकर्मा पूजन

जांजगीर-चांपा। श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री विश्वकर्मा जी की प्रतिमा स्थापित की गई। पंडित संतोष पांडेय ने विधि और रीति से मंत्र पूजन कर प्रतिमा की स्थापना की। इस अवसर पर संस्थान के प्रशिक्षार्थियों ने उत्साह, उमंग और भक्ति भावना का प्रदर्शन किया। यह आयोजन संस्थान के विद्यार्थियों की श्रद्धा और समर्पण को दर्शाता है।

श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संचालक डॉ. जे के जैन और संस्था सचिव अंकित जैन ने विश्वकर्मा पूजन में शामिल होकर अपनी उपस्थिति प्रदान की। इस अवसर पर संस्थान के समस्त प्राध्यापक गण और प्रशिक्षार्थियों ने भी भाग लिया और भगवान विश्वकर्मा से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर अरविंद मिरी, डॉ. प्रतिमा रानी द्विवेदी, ओमप्रकाश सोनी, संजीव चौहान, दुर्गा टण्डन,श्वेता सिंह चंदेल, संध्या सिंह, कमलकांत साहू, नवीन आदित्य, प्रभात कश्यप, नागेंद्र कुमार जांगड़े, राहुल राठौर,अर्जुन दास मोहले,संजना भास्कर,सोनम साहू,सरिता पटेल,प्रिया खरे,श्रद्धा राठौर,भूपेन्द्र कुमार, चंद्ररुपा कश्यप,अशोक पाण्डेय, सुनीता पाण्डेय,पायल दास,हितेश्वरी कश्यप, रश्मि मरकाम, कृष्णकांत चंद्राकर,समरीन मिर्जा,मनीष गंधर्व,आकाश दास,नीरज निर्मलकर,बृजनंदन पटेल, द्वाशराम कश्यप,राजेश कश्यप, हिमांशु रत्ने,सूरज साहू, अमित साहू,प्रिंस रात्रे,शरद साहू, दुर्गेश साहू, दुर्गेश निर्मलकर, अवनीश भार्गव एवं छात्र/छात्राओ के साथ साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक भी उपस्थित रहे। श्री विश्वकर्मा पूजन को लेकर को लेकर छात्रों में उत्साह था।

See also  गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में बाघिन ने दिया दो शावकों को जन्म, विभाग ने पूरे क्षेत्र को किया सील

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!