Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

भाजपा को झटका ? पूर्व विधायक व पार्टी के आदिवासी नेता देर रात कांग्रेस नेता राघवेन्द्र से मिलने जांजगीर पहुंचे….

भाजपा को झटका ? पूर्व विधायक व पार्टी के आदिवासी नेता देर रात कांग्रेस नेता राघवेन्द्र से मिलने जांजगीर पहुंचे 

जांजगीर-चांपा। पांच माह बाद छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाला है। राज्य में दलबदल का खेल शुरू हो चुका है, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने बड़ा दावा किया है कि कांग्रेस में विस्फोट होगा और कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल होंगे।
हमारी जानकारी के अनुसार पुर्व विधायक व भाजपा के एक दिग्गज आदिवासी नेता देर रात कांग्रेस नेता राघवेन्द्र पाण्डेय से मिलने जांजगीर पहुंचे थे। हालांकि राघवेंद्र पाण्डेय ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया और कहा कि भाजपा नेता पहले कांग्रेस पार्टी में थे इसलिए उनसे मेरे अच्छे संबंध हैं। यह महज सौजन्य भेंट है इसके राजनिति मायने नही है, इसलिए इस मुलाकात की बात को सार्वजनिक करने की आवश्यकता नही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के ये दिग्गज नेता और पूर्व विधायक कांग्रेस प्रवेश कर सकते हैं, पाण्डेय से राजनिति रायसुमारी के लिए वे जांजगीर पहुंचे थे।

See also  जनचौपाल, जनशिकायत से प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता से निराकरण कराना सुनिश्चित करें - कलेक्टर, कलेक्टर ने इंडियन रेडक्रास सोसायटी की आजीवन सदस्यता ग्रहण की....

जानकारी यह भी मिली है कि पुलिस महकमे के एक बड़े अधिकारी भी राघवेंद्र पाण्डेय के संपर्क में हैं, पुलिस अधिकारी वर्ष 2018 में ही कांग्रेस प्रवेश कर चुनाव लड़ना चाहते हैं। तब पांण्डेय ने उन्हें सही समय का इंतजार करने का सलाह दिया था। वे अधिकारी अब कांग्रेस प्रवेश कर सकते है। शायद यही वजह है कि राघवेन्द्र पाण्डेय ने संगठन में काम करने की ईच्छा जताई है।

राघवेन्द्र भाजपा को दे सकते है बड़ा झटका

तीन दशक के सार्वजनिक जीवन में राघवेंद्र पांण्डेय ने पहली बार कांग्रेस पार्टी में सीधे जिम्मेदारी निभाने की इच्छा जताई है। उन्होंने पार्टी के कई बड़े नेताओं से भेंट कर अपनी बात रखी है । पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर राघवेंद्र पाण्डेय भाजपा को बड़ा झटका दे सकते है है ।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!