Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

शिवरीनारायण-राहौद की रिद्धांशी बनी अबेकस चैंपियन, 10 मिनट में हल किए 200 मैथ्स प्रश्न

जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण/राहौद क्षेत्र की 9 वर्षीय छात्रा रिद्धांशी साहू ने अबेकस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कक्षा तीसरी में अध्ययनरत रिद्धांशी ने राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता में विजुअल कम्पीटिशन की चैंपियन बनने के साथ ही लिस्निंग कम्पीटिशन में फर्स्ट रनर-अप का स्थान हासिल किया।

रायगढ़ के अग्रोहा धाम में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रिद्धांशी ने अपनी तेज गणना क्षमता का परिचय देते हुए मात्र 10 मिनट में 200 गणितीय प्रश्नों को हल कर प्रतिभागियों और निर्णायकों को प्रभावित किया। कम उम्र में उनकी इस उपलब्धि की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।
रिद्धांशी के पिता विश्वा साहू और माता रिंकी साहू ने बताया कि शुरुआत में वह गणित में एक सामान्य छात्रा थी। ऑनलाइन अबेकस प्रशिक्षण से जुड़ने के बाद उसकी गणना क्षमता, एकाग्रता और सीखने की गति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। आज वह अपने से बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों को भी कड़ी टक्कर दे रही है।
अबेकस प्रशिक्षक रेणुका शर्मा ने बताया कि 6 से 13 वर्ष तक के बच्चों के लिए संचालित इस प्रशिक्षण में सप्ताह में दो दिन ऑनलाइन कक्षाएं लगाई जाती हैं। नौ चरणों में तैयार किए गए विशेष पाठ्यक्रम के माध्यम से बच्चों में गणितीय कौशल, स्मरण शक्ति, सुनकर समझने की क्षमता, लेखन गति और आत्मविश्वास का विकास किया जाता है। इसके अलावा फ्लैश कार्ड गतिविधियां और ब्रेन डेवलपमेंट एक्सरसाइज भी कराई जाती हैं, जिससे बच्चों का समग्र बौद्धिक विकास होता है।
रिद्धांशी की इस उपलब्धि ने न केवल उसके परिवार बल्कि पूरे शिवरीनारायण-राहौद क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। स्थानीय लोगों ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे बधाई दी है।

See also  India squad for Asia Cup 2025: संजू सैमसन बाहर, 3 नाम चौंकाने वाले, अजीत अगरकर के साथ 111 मैच खेलने वाले ने चुनी ये टीम

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!