Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अपने ही पत्नी को चाकू से मारकर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। अपने ही पत्नी को चाकू से मारकर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी पति को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी विदेश कुमार पैकरा पिता रघुवीर पैकरा उम्र 30 साल निवासी भण्डारगांव कदमपारा उदयपुर जिला सरगुजा (छ.ग.) अपने इलाज कराने के लिए अपने पत्नी मृतिका देवती पैकरा उम्र 26 साल के साथ 03 जून 2024 को थाना बलौदा क्षेत्र के मिरादतार मजार आये थे। सूचक सरजू चौहान  निवासी वार्ड नंबर 03 बलौदा जो रामनगर स्थित मीरादतार में चौकीदारी का काम करता है। जिसके द्वारा 05 जून 2024 को थाना बलौदा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 03 जून 2024 को देवती नामक महिला अपने पति विदेश कुमार के साथ ईलाज कराने मीरादतार मजार बलौदा आये थे। 05 जून 2024 को सुबह करीब 04:00 बजे सभी को (सवारियों को) सलामी के लिए उठाने के लिए गया तो सभी को उठा रहा था मृतिका देवती पैकरा को 2-3 बार आवाज देकर उठाया जो नहीं उठी व ना कुछ बोली, तो उसके पास जाकर देखा तो देवती पैकरा के सिर के पास चोंट लगने से खून निकला था सांस नहीं चल रहा था उसकी मृत्यु हो गई थीं। मृतिक के पति विदेश कुमार वहां पर नहीं था कि सूचना थाना बलौदा पुलिस को मिलने पर मर्ग इंटीमेशन कायम कर। तत्काल घटना स्थल गया, निरीक्षण कर शव का पंचनामा कार्यवाही में लिया जाकर शव का पीएम कराया गया। शार्ट पीएम रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु गंभीर चोट लगने से होना लेख किये जाने पर आरोपी के विरूद्ध थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 214/2024 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
हत्या जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में तत्काल थाना स्तर से टीम गठित किया गया तथा अज्ञात आरोपी की पतासाजी किया जा रहा था विवेचना दौरान आस-पास के व्यक्तियों से पुछताछ कर कथन लिया गया। कथन के आधार पर मृतिका के पति घटना बाद से मौके पर उपस्थित नहीं होने पर संदेह के आधार पर गठित टीम द्वारा संदेही पति की पतासाजी हेतु उसके सकुनत भण्डारगांव, उदयपुर के लिये रवाना किया गया। जहां से हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जिसके द्वारा अपने मेमोरेण्डम कथन में बताया गया कि 03 जून 24 को अपना ईलाज कराने अपने पत्नी देवती पैकरा के साथ अपने गांव से मीरादतार मजार बलौदा आया हुआ था। दुसरे दिन वही रहकर ईलाज कराए लेकिन अच्छा नहीं लगने से अपने पत्नी को बताया और उसे घर चलने बोला तो वह ईलाज कराकर चलने की बात बोली। उसी रात फिर अपने पत्नी को बोला की मुझे अच्छा नही लग रहा है लेकिन उसकी पत्नी बात नहीं मान रही थी तो गुस्से में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से अपनी पत्नी की मुंह को हाथ से दबाकर उसके पेट में चाकू से वार कर हत्या करना स्वीकार किया और वहां से भाग गया। चाकू को मीरा दतार मजार से लगे खाली मैदान में फेंक देना बताया जिसे आरोपी के निशानदेही पर समक्ष गवाहों के बरामद किया गया।
 प्रकरण के आरोपी विदेश कुमार पैकरा पिता रघुवीर पैकरा उम्र 30 वर्ष निवासी भण्डारगांव कदमपारा थाना उदयपुर जिला सरगुजा के विरुद्ध पर्याप्त अपराध धारा का सबूत पाये जाने से 06 जून 2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक कुमार वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा, सउनि कौशल सिदार, प्रतिभा राठौर, आरन श्याम राठौर, प्रहलाद निर्मलकर, विनोद मनहर, देवराज लसार एवं समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  पुलिस ने 02 आरोपियों को मादक पदार्थ गांजा के साथ किया गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!