Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

ऑनलाइन शॉपिंग साइट से मंगाए गए धारदार हथियार एवं पिस्टल नुमा लाइटर बरामद…

जिले में अपराध नियंत्रण कार्यवाही के अंतर्गत धारदार हथियार तथा पिस्टल नुमा लाइटर हुए जप्त। ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से धारदार व बटन दार चाकू पिस्टल नुमा लाइटर मंगाने वाले के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान। अपराधों की रोकथाम हेतु ऑनलाइन शॉपिंग साइट से मंगाए गए चाकू छुरी एवं पिस्टल नुमा लाइटर को किया गया बरामद।

जांजगीर-चांपा। साइबर सेल द्वारा विभिन्न ऑनलाइन शॉपिंग साइट से तकनीकी जानकारी प्राप्त कर कुल 35 नग चाकू छुरी धारदार हथियार तथा 8 नग पिस्टल नुमा लाइटर बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर चांपा लगातार अवैध कार्यों में लिप्त लोगों पर कार्यवाही कर रही है। इसी तारतम्य में अवैध रूप से धारदार हथियार बटन दार चाकू तथा पिस्टल नुमा लाइटर इत्यादि रखने वालों पर भी नजर रखी जा रही थी, चूंकि इस प्रकार के हथियारो से अपराध घटित करने एवं अनेक प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की संभावनाएं बनी रहती है। कई ऑनलाइन शॉपिंग साइट से भी इस प्रकार के हथियार मांगे जाने की सूचना पर साइबर सेल के माध्यम से तकनीकी जानकारी प्राप्त कर ऐसे व्यक्तियों की सूची प्राप्त की गई, जिन्होंने इस प्रकार के हथियार मंगाए हैं , ऐसे लोगों से संपर्क कर उनके हथियार बरामद किए गए तथा उन सभी को इस प्रकार के हथियार मंगवाने का कारण पूछा गया, जिसमें कुछ लोगों द्वारा घरेलू कार्य एवं कुछ युवकों द्वारा फैशन के कारण इस प्रकार के डिजाइनर चाकू तथा पिस्टल नुमा लाइटर इत्यादि मंगाये थे। सभी को बरामद किया गया एवं इनके धारकों को समझाइश दिया गया। तथा इस प्रकार के हथियार नहीं मंगवाने की समझाइए दी गई। साइबर सेल द्वारा की गई इस कार्यवाही में लगभग 35 चाकू एवं 08 पिस्टल नुमा लाइटर बरामद किया गया है , जिसमें कुछ छोटी कुछ बटन दार चाकू भी शामिल है।

See also  मुख्यमंत्री से ट्रिपल आई टी नया रायपुर के निदेशक प्रोफेसर ओमप्रकाश व्यास ने की सौजन्य मुलाकात

उक्त बरामदगी अभियान के दौरान पाए गए कि मंगाया चाकू युवा वर्ग के लोग हैं जिसमें ज्यादातर 20 से 25 साल के युवाओं की संख्या अधिकतम पाई गई इस हेतु पालक अभिभावकों से अपील की जा रही है कि अपने बच्चों को इस प्रकार के धारदार हथियार चाकू छुरी ना रखने समझाइश दे।

उपरोक्त बरामद किया गया चाकू एवं एयरपिस्टल फ्लिपकार्ट, स्नैपडील तथा अन्य शॉपिंग साइट से मंगाए गए थे। भविष्य में भी अन्य शॉपिंग साइटों से संपर्क कर जानकारी मंगाया जाएगा, साथ ही लोकल विक्रेताओं से भी इस प्रकार के धारदार हथियार फैंसी चाकू छुरी बेचने पर पाबंदी लगाई जावेगी।

See also  जिले के प्रभारी मंत्री ओ पी चौधरी ने किया जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट में संवाद कॉल सेंटर शुभारंभ, अब आम नागरिक संवाद कॉल सेंटर 7970001634 के माध्यम से दर्ज करा सकेंगे अपनी सुझाव एवं शिकायतें, कलेक्टर आकाश छिकारा की अभिनव पहल...

उक्त कार्यवाही पर्यवेक्षण अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुर्रे के नेतृत्व में सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक पारस पटेल, ASI विवेक कुमार सिंह, प्रधान आर मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आर. सिदार सिंह पैकरा, रोहित कहरा, आनंद सिंह, अर्जुन यादव म.आर दिव्या सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!