Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Share Market: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, बीईएल के शेयरों ने दिखाई मजबूती, जानें सेंसेक्स – निफ्टी का हाल

मुंबई, 06 अगस्त: भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को एक बार फिर लाल निशान में कारोबार शुरू किया। बीएसई सेंसेक्स 15.27 अंक (0.02%) की गिरावट के साथ 80,694.98 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स 8.20 अंक (0.03%) नीचे 24,641.35 पर कारोबार शुरू हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 25% टैरिफ की घोषणा के बाद से भारतीय बाजार में लगातार कमजोरी देखी जा रही है। मंगलवार को भी बाजार ने भारी नुकसान के साथ कारोबार समाप्त किया था।

सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले, जबकि 10 में गिरावट रही। निफ्टी 50 में 30 कंपनियों के शेयरों ने तेजी दिखाई, 19 लाल निशान में रहीं, और एक में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीईएल के शेयर 1.47% की उछाल के साथ सबसे आगे रहे, जबकि इंफोसिस 0.70% की गिरावट के साथ सबसे पीछे रहा।

See also  Janjgir-Champa Breaking : जर्जर सड़क को लेकर फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, विधायक सहित नेशनल हाइवे पर किया चक्काजाम

भारती एयरटेल (0.97%), पावरग्रिड (0.58%), मारुति सुजुकी (0.51%) जैसे शेयरों ने तेजी दिखाई। वहीं, सनफार्मा (-0.59%), टेक महिंद्रा (-0.39%), और रिलायंस इंडस्ट्रीज (-0.12%) जैसे शेयर लाल निशान में रहे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!