Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

एक राष्ट्र एक चुनाव देश की वर्तमान आवश्यकता – कमलेश जांगड़े…

जांजगीर-चांपा। सोशल मीडिया मीट कार्यक्रम में जांजगीर पहुंची जांजगीर-चाम्पा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े ने सोशल मीडिया मीट कार्यक्रम में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को संबोधित करते हुए कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव देश की वर्तमान आवश्यकता है इसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है देश में साल भर कहीं न कहीं चुनाव होते रहते हैं जिसकी वजह से विकास कार्य ठप हो जाता है।
उन्होंने कहा कि ‘एक राष्ट्र,एक चुनाव’ होने से विकास को पंख लगेंगे। सरकारी व्यवस्थाओं पर से बोझ कम होगा।
उन्होेंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ का जो सपना देखा है, उसे हम सब को मिल कर साकार करना है।
एक राष्ट्र एक चुनाव, देश की आवश्यकता है। साल के 12 महीने चुनाव होते रहते हैं। हर प्रदेश के मुख्यमंत्री व मंत्री चुनाव प्रचार करते हैं, इससे विकास कार्य थम जाते हैं। हर महीने आचार संहिता लगने से जनकल्याणकारी योजनाएं भी प्रभावित होती हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने इस योजना पर काम करना शुरू किया था। अब समय आ गया है कि हम सभी उनके इस सपने को साकार करें मै आप सभी सोशल मीडिया के साथियो से निवेदन करना चाहुँगी की एक राष्ट्र एक चुनाव के विषय को सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर मजबुती से रखकर आम जनता को जागरूक करे।
जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव, देश के लिए बहुत आवश्यक है। एक राष्ट्र एक चुनाव कराने से न केवल देश पर चुनाव कराने का आर्थिक बोझ कम होगा, बल्कि जब एक साथ चुनाव होंगे तो नवगठित सरकार को पांच वर्ष तक निरंतर विकास कार्य करने का पर्याप्त समय मिलेगा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जांगड़े ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव देश के लिए बहुत जरूरी है। लगातार चुनाव चलते हैं, इससे देश के संसाधनों और समय की हानि होती है।उन्होंने कहा कि आचार संहिता से विकास की गति भी प्रभावित होती है। ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ देश की जरूरत है। हम सभी को इस अभियान की महत्ता समझनी चाहिए उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को बधाई देते हुए कहा कि आप समाज के अलग अलग क्षेत्रो मे अलग अलग विषय को कलात्मक ढंग से उठा रहे है और लगातार इस क्षेत्र मे और बेहतर तरीके से काम करते रहिये जिसके लिए हमारा शत प्रतिशत सहयोग आप लोगो को रहेगा
सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा
 कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ सिर्फ नीतिगत बदलाव नहीं है, बल्कि ‘दूरदर्शी सुधार’ है।
उन्होंने कहा, ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव का विचार पेश किया गया है। यह भारत के लिए एक दूरदर्शी सुधार है। यह सिर्फ नीतिगत बदलाव नहीं है, यह विकसित भारत की ओर एक रास्ता है। इस मिशन को जमीनी स्तर पर ले जाना चाहिए, ताकि यह एक सच्चा जन आंदोलन बन सके।’ इसकेलिए मै आप सभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से विनम्र निवेदन करना चाहुँगा की आप आप सभी इस विषय को सोशल मीडिया के माध्यम से रखकर आम नागरिको तक ले जाए।
कार्यक्रम में करीब 50 से अधिक सोशल इन्फ्लुएंसर का किया गया सम्मान
 नागरिक मंच जांजगीर के प्रमुख प्रशांत सिंह ठाकुर के नेतृत्व मे पचास से अधिक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का सम्मान उपस्थित अतिथिगणो द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में नंदनी रजवाड़े, जितेंद्र देवांगन, अनुराग तिवारी, अभिमन्यु राठौर, राहुल सेन, सुदीप उपाध्याय, सुर्यप्रताप सिंह, सोनु यादव, चन्द्रकांत रात्रे, हेमंत पैगवार, डंकेशवर यादव, गौरव तिवारी थे। कार्यक्रम का संचालन पंकज अग्रवाल व आभार जितेंद्र देवांगन ने किया।

See also  वेदंता एल्युमीनियम ने 5-इंच की बि‍लेट जारी की, 1.25 एमटीपीए क्षमता की दिशा में अपने पोर्टफोलियो का किया विस्तार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!