Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

बच्चों के हाथों में केक देखकर मुख्यमंत्री ने पूछा किसका जन्मदिन है, बच्चों का जवाब सुनकर उन्होंने खुद काटा केक, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद बने बच्चे और रेडी टू ईट से बने केक को काटा…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सूरजपुर जिले के जमदेई ग्राम में पहुंचे थे जहां उनकी नजर महिला बाल विकास विभाग के स्टॉल पर पड़ी। यहां पर कुछ बच्चे हाथों में केक लिए खड़े थे। मुख्यमंत्री ने पूछा किसका जन्मदिन है , तो बच्चों ने जो जवाब दिया उससे मुख्यमंत्री इतने प्रभावित हुए की उन्होंने खुद ही बच्चों के लिए अपने हाथों से केक काटा और उन्हें खिलाया भी।

दरअसल सूरजपुर जिले के तीन बच्चे आकाश, रिहान और रिशांक की गिनती कुपोषित बच्चों में थी और उनकी हालत बेहद खराब थी। ऐसे में महिला बाल विकास द्वारा संचालित योजना का लाभ देते हुए इन बच्चों को सुपोषित आहार देना शुरू किया गया। आंगनबाड़ी से बच्चों को रेडी टू ईट और गर्म पोषण युक्त भोजन मिला जिससे ये तीनों कुपोषण को मात दे सके और खुद को एक नया जीवन देते हुए सुपोषित हुए।

See also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘जल मितान-युवा उद्यमी‘ उद्यमिता कौशल विकास परियोजना का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में पेयजल योजनाओं के स्थायी रखरखाव की अनूठी पहल....

तीनों ने मुख्यमंत्री से कहा कि उन्हें शासन की योजनाओं से नया जीवन मिला है और इसके लिए वो रेडी टू ईट का बना केक लेकर आए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने इन बच्चों को खूब आशीर्वाद दिया और मुख्यमंत्री ने खुद केक काटते हुए अपने हाथों से बच्चों को खिलाया।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!