Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

केदारनाथ मार्ग पर हुए भूस्खलन में फंसे 40 श्रद्धालु, SDRF ने किया रेस्क्यू

उत्तराखंड। उत्तराखंड में इन दिनों भीषण बारिश देखने को मिल रही है। इस कारण अलग-अलग इलाकों में भूस्खलन जैसी घटनाएं हो रही हैं। इसी बीच सोनप्रयाग में लगातार हो रही बारिश के कारण हुए भूस्खलन में केदारनाथ से लौट रहे 40 से अधिक श्रद्धालु फंस गए। सोनप्रयाग भूस्खलन क्षेत्र के पास फंसे 40 श्रद्धालुओं को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया है। अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण सोमवार की देर रात 10 बजे भूस्खलन हुआ, जिस कारण रास्ता बाधित हो गया और अचानक मलबा गिरने से कई श्रद्धालु वहां फंस गए। बता दें कि इस घटना के बाद एसडीआरएफ की टीमों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया और तीर्थयात्रियों को रेस्क्यू करने के लिए रात में बचाव अभियान चलाया गया।

See also  खाद्य मंत्री बघेल ने हितग्रहियों को किया राशनकार्ड का वितरण...

उत्तराखंड में भीषण बारिश का कहर
बता दें कि उत्तराखंड में भीषण बारिश ने कहर ढा रखा है। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चमोली पुलिस ने कहा, ‘बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बद्रीश होटल के पास भूस्खलन देखने को मिला है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लगातार हो रही बारिश में सिलाई बैंड और ओजरी के बीच राजमार्ग के कुछ हिस्से बह गए हैं।’ उत्तरकाशी पुलिस ने बताया, ‘यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग दो स्थानों पर बंद है। मार्ग को बहाल करने में समय लग सकता है। स्थिति को संभालने के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं, जो श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की अस्थायी रास्तों से गुजरने में मदद कर रहे हैं।’

See also  Plane Crash : बड़ा हादसा! समुद्र के ऊपर क्रैश हुआ प्लेन, 6 पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत…Video आया सामने...

बिजली और पानी सेवाएं बाधित
इसके अलावा उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। आगराखाल, चंबा, जाखिंधर और दुगमंदर जैसे इलाकों में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है, जबकि चंबा ब्लॉक के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रही। बता दें कि बरकोट के पास बादल फटने के बाद रविवार को 24 घंटे के लिए चार धाम यात्रा को स्थगित कर दिया गया था। हालांकि सोमवार से दोबारा इस यात्रा को शुरू कर दिया गया। बता दें कि इस घटना में दो श्रमिकों की मौत हो गई थी और 7 अन्य लोग लापता हो गए थे।

See also  बलूचिस्तान में कई इलाकों में पाकिस्तानी सेना पर हमला, बीएलए ने किया बड़ा दावा

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!