Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

एसडीएम सक्ती ने पं. दीनदयाल स्टेडियम बाजार ग्राउंड में धीमे निर्माणकार्य पर ठेकेदारों को लगाई फटकार…

सक्ती। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में आज अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती पंकज डाहिरे ने पं. दीनदयाल स्टेडियम बाजार ग्राउंड में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धीमे निर्माणकार्य पर नाराजगी जताते हुवे ठेकेदारों को फटकार लगाई और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर पन्ना के निर्देशन में पं. दीनदयाल स्टेडियम में जिला खनिज संस्थान न्यास निधि            (डीएमएफ) अंतर्गत फुटबॉल ग्राउंड, इनडोर स्टेडियम, बास्केटबॉल, लॉनटेनिस व बेहतर पार्किंग व्यवस्था निर्माण कार्य आदि कराया जाना है। जिसके लिए एसडीएम सक्ती ने आज राजस्व अमले और मुख्य नगर पालिका अधिकारी सक्ती के साथ निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधित ठेकेदारों को समय पर गुणवत्तायुक्त निर्माण कार्य किए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अधोसंरचना मद अंतर्गत छेदी होटल सोसायटी चौक से गुरु नानक कॉम्प्लेक्स तक निर्माणाधीन 24 मीटर चौड़ी सड़क एवं अन्य कार्यों का भी निरीक्षण किया गया और निर्माण कार्यों को अति शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सक्ती मनमोहन प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार सुशीला साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह, उप अभियंता शैलेंद्र पटेल, मोहम्मद इब्राहिम खान, बेद जायसवाल, रोहिणी कैवर्त्य सहित संबंधित ठेकेदार उपस्थित थे।

See also  Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर ने टैंपो को मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत, कई घायल…मची चीख-पुकार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!