Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सौरभ हत्याकांड: आरोपी साहिल की अंधविश्वासी सोच, ‘मुर्दा’ मां से बात करता था, ड्रम में छुपाई लाश…

मेरठ के एक घर से ऐसी खौफनाक कहानी सामने आई है, जिसे जानकर हर कोई सन्न रह गया. इस कहानी में कुल तीन किरदार है. पति, पत्नी और वो. हालात कुछ ऐसे बने कि पत्नी को प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति का कत्ल करना था. लेकिन प्रेमी अंधविश्वासी था. वो चाहता था कि अपने पति के सीने पर पहला वार उसकी माशूका खुद करे. जबकि वो खुद उसकी दो हथेलियां काटना चाहता था. कत्ल की इस खौफनाक कहानी में एक मुर्दा मां भी है, जिससे पत्नी का प्रेमी बातें भी किया करता था. ये कहानी आपको बेहद हैरान कर देगी.

See also  श्रेयस अय्यर की चोट गंभीर, सिडनी के अस्पताल में ICU में भर्ती

कहानी का आगाज होता है यूपी के मेरठ से, जहां एक मोहल्ले में मौजूद एक घर के बाहर भीड़ जमा थी. हरेक की निगाहें उसी घर की तरफ थीं. थोड़ी देर बाद वहां पुलिस पहुंचती है. पुलिस के बाद फॉरेंसिक टीम घर में दाखिल होती है. घर के अंदर से और तो कुछ नहीं नीले रंग के प्लास्टिक का एक ड्रम बाहर निकाला जाता है. अमूमन इस तरह का ड्रम लोग घर में पानी जमा करने के खरीदते हैं. इसके बाद ड्रम को एक गाड़ी में डाल कर ले जाया जाता है.

अब ड्रम मेरठ के एक सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर पहुंच चुका था. ड्रम ज़रूरत से ज्यादा भारी था. ना ड्रम खुल पा रहा था. ना ही उसे तोड़ा जा सका था. लिहाज़ा पुलिस वाले तय करते हैं कि इस ड्रम को मशीन से काटा जाए. कुछ देर में ही मशीन और मैकेनिक भी मुर्दाघर में बुला लिए जाते हैं. अब बारी ड्रम को काटने की थी. बड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार ड्रम को काटने में कामयाबी मिल जाती है. दरअसल, उस ड्रम के अंदर सीमेंट का घोल भर दिया गया था. जिसकी वजह से वो जम कर सख्त हो चुका था. बिल्कुल पत्थर की तरह.

See also  Youngest Prime Minister Nepal : नेपाल में ‘युवा राज’: 35 वर्षीय रैपर और इंजीनियर बालेन शाह बने प्रधानमंत्री; काठमांडू में राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!