Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

10 माह पूर्व ट्रेक्टर की बैटरी चोरी कर फरार 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना सारागांंव पुलिस को मिली सफलता…

जांजगीर-चांपा। 10 माह पूर्व ट्रेक्टर की बैटरी चोरी कर फरार 03 आरोपियों को थाना सारागांंव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रार्थी नीतिश कुमार कर्ष साकिन अमरूवा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 10 अगस्त 2023 की रात्रि में उसके ट्रेक्टर की बैटरी को गांव का लकेश्वर बरेठ एवं उसके साथी द्वारा चोरी कर भाग गया है की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
 पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला जांजगीर के निर्देशन में फरार आरोपियों की लगातार पातासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में थाना सारागांंव पुलिस को मुखबीर सूचना मिला की आरोपी अपने परिवार से मिलने घर ग्राम अमरूवा आया है और भागने के फिराक में है जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसको घटना के संबंध में पुछताछ करने पर अपने दो साथी भूपेन्द्र बरेठ, सुभम कर्ष, के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किये जाने पर आरोपी लकेश्वर बरेठ  साकिन अमरूवा, भूपेन्द्र कर्ष  साकिन देवरी थाना सारागांव, एवं शुभम कर्ष उर्फ बिट्टू कर्ष साकिन देवरी थाना सारागांव के पेश करने पर एक नग बैटरी, 02 नग रिंग पाना बरामद किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
 उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी सारागांंव, प्र.आर. राजेश कोशले, सहेत्तर पाटले आर. दुर्गेश सूर्यवंशी, म.आर. हेमलता राठौर एवं थाना स्टाफ का विशेष भूमिका रही।

See also  छत्तीसगढ़ में मुठभेड़: सुरक्षा बलों ने 5 नक्सलियों को किया ढेर, शव बरामद...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!