Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Salman Khan Birthday: पनवेल फार्महाउस पर सलमान खान ने पैपराजी के साथ काटा केक, फैंस पर भी लुटाया प्यार

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान शनिवार यानी आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें ढेर सारी बधाईयां मिल रही हैं। हर साल की तरह इस साल भी अभिनेता ने अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में जश्न मनाने से पहले पैपराजी के सामने केक काटा। इस मौके पर सलमान खान के साथ उनके पिता सलीम खान, उनकी भांजी और कुछ करीबी लोगों को देखा गया। अपने जन्मदिन पर सलमान खान सादगी भरे लुक में दिखे। उन्होंने सिंपल ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम की जींस पहनी।

अभिनेता के जन्मदिन को खास बनाने के लिए बड़ा केक आया, जिसे उन्होंने काटा और पैपराजी को अपने हाथों से खिलाया। अभिनेता को जन्मदिन की बधाई देने के लिए कुछ फैंस भी मौजूद थे, जो केक लेकर उन्हें विश करने पहुंचे थे। अभिनेता ने पैपराजी और अपने फैंस दोनों का खुले दिल से स्वागत किया। इस मौके पर सभी के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल देखी गई। सलमान की जन्मदिन की पार्टी में संगीता बिजलानी, रकुल प्रीत सिंह, मीका सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, आदित्य रॉय कपूर और जेनेलिया डिसूजा को अपने बच्चों के साथ पार्टी में शामिल होते हुए देखा गया। जो सेलेब्स पार्टी में शामिल नहीं हो पाए, वे सोशल मीडिया के जरिए अभिनेता को बधाई दे रहे हैं।

See also  ट्रांसपोर्ट ऑफिस में घुसकर चोरी करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार...

जोया अख्तर समेत कई बड़े सितारों ने सलमान को जन्मदिन की बधाई दी। आज का दिन सलमान खान के फैंस के लिए भी खास है। एक तो भाईजान का जन्मदिन है और दूसरा आज उनकी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की पहली झलक रिलीज की जाएगी। ये फिल्म सलमान खान की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक होने वाली है। अभी तक फिल्म से कुछ पोस्टर ही सामने आए हैं, लेकिन शनिवार को फिल्म से जुड़ा वीडियो रिलीज होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाम के समय गलवान की पहली झलक दुनिया के सामने आएगी। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट चित्रांगदा सिंह को साइन किया गया है। दोनों स्टार्स के बीच के एज गैप को लेकर भी कई तरह की बातें की जा रही हैं। फिल्म को डायरेक्ट अपूर्वा लाखिया ने किया है।

See also  CG BREAKING : नक्सलियों के लगाए प्रेशर IED ब्लास्ट में CAF का जवान शहीद...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!