Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अवैध महुआ शराब के विरुद्ध सक्ति पुलिस की कार्यवाही, ग्राम डडई में शराब बेचने वाले 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

क्ति। ग्राम डडई में शराब बेचने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना का विवरण इस प्रकार है कि सक्ति में नशे की बढ़ती आदत को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे के द्वारा जिले मे नशे के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसका पर्यवेक्षण एएसपी गायत्री सिंह के द्वारा किया जा रहा है। इसी तारतम्य में सक्ति पुलिस ने ग्राम डडई में अवैध शराब की बहुतायत में बनाने और विक्रय करने की सूचना पर आज सक्ति पुलिस ने डडई में छापामारी की,और ग्राम।सरपंच तथा ग्राम की महिलाओं को।साथ लेकर अवैध महुआ शराब बनाने और बेचने वाले लोगों को पकड़कर कारवाई की।

See also  अवैध रूप से स्टार इंडिया सेटअप बॉक्स बिक्री करने वाले फरार आरोपी को  शिवरीनारायण पुलिस ने किया गिरफ्तार...

इस अभियान के दौरान कुल 6 लोग गुरुवार सिंह पिता अहिबरन, हुलास राम चौहान पिता विशंभर,जीवन लाल मनहर पिता निकिराम, रामेश्वर दास पिता सहस दास वैष्णव,केदारनाथ पिता चहल दास सोनवानी ,चेतन सिंह मैत्री s/भगवान सिंह 51 सभी निवासी डडई शराब विक्रय करते पकड़ें गए। जिनके पास से कुल 10 लीटर से अधिक महुआ शराब बरामद हुई।सभी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत करवाई की गई। नगर निरीक्षक सक्ति विवेक शर्मा ने बताया कि अवैध नशे के विरुद्ध पुलिस का अभियान सतत जारी रहेगा। इस कारवाई में सक्ति पुलिस के एसआई शंकर लाल साहू, एचसी फालेंद्र मनहर, अशोक कर्ष, आरक्षक श्याम गाबेल, महासिंह सिदार, दिव्याशा गोंड ने विशेष भूमिका निभाई।

See also  एफएसटी टीम ने जांच के दौरान 10 लाख रुपए से अधिक राशि किए जब्त...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!