Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अब खत्म होना चाहिए रूस-यूक्रेन युद्ध : पीएम मोदी

नई दिल्ली,05 दिसंबर। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। रूसी राष्ट्रपति आज राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पुतिन राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपति महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। दोपहर में पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रूस-भारत की द्विपक्षीय बैठक का नेतृत्व करेंगे। व्लादिमीर पुतिन आज भारत के उद्योगपतियों से भी मुलाकात करेंगे और दोनों ही देशों में निवेश और व्यापार बढ़ाने से जुड़ी संभावनाएं तलाशेंगे।

पीएम मोदी बोले: आपका ये दौरा बेहद ऐतिहासिक
रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ अपनी बैठक में PM नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आपका यह दौरा बहुत ऐतिहासिक है। साल 2001 में आपके ऑफिस संभालने और पहली बार भारत आने के 25 साल पूरे हो गए हैं। आपके पहले दौरे में ही, एक रणनीतिक साझेदारी की मजबूत नींव रखी गई थी। मैं निजी तौर पर भी बहुत खुश हूं कि आपके साथ निजी स्तर पर मेरे रिश्तों ने भी 25 साल पूरे कर लिए हैं। मेरा मानना है कि 2001 में आपने जो रोल निभाया, वह इस बात का शानदार उदाहरण है कि एक दूरदर्शी नेता कैसा होता है, वह कहां से शुरू करता है और रिश्तों को कहां तक ले जा सकता है।’

See also  Chhattisgarh@CGPSC 2024:–सीजी पीएससी ने जारी किए डिप्टी कलेक्टर,डीएसपी समेत 246 पदों के लिए आवेदन, इस तारीख को होगी प्रारंभिक परीक्षा

प्रधानमंत्री बोले- रूस-यूक्रेन युद्ध अब खत्म होना चाहिए

मोदी ने पुतिन से कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष अब खत्म होना चाहिए। वह भी बातचीत और कूटनीतिक कोशिशों से। हम शांतिपूर्ण हल का समर्थन करते हैं। पीएम मोदी के इस बयान पर पुतिन ने कहा कि रूस भी संघर्ष के शांतिपूर्ण अंत के लिए काम कर रहा है।

शांति की राह पर चलकर ही दुनिया का कल्याण संभव’
पीएम मोदी ने कहा ‘यूक्रेन संकट को लेकर हम लगातार संपर्क में बने हुए हैं। एक सच्चे दोस्त की तरह आपने हमें समय-समय पर हर जानकारी दी। मेरा मानना है कि विश्वास एक बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री ने कहा शांति की राह पर चलकर ही दुनिया का कल्याण किया जा सकता है। साथ मिलकर हमें शांति की राह पर आगे बढ़ना चाहिए। पिछले कुछ दिनों से जो कुछ हो रहा है, उससे मुझे विश्वास है कि दुनिया में जल्द शांति आएगी।’

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!