Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

ग्रामीण प्रतिभा को मिला प्रोत्साहन,  राघवेन्द्र ने किया सीबीएसई टापर का सम्मान,  छात्रों को कलेक्टर से है उम्मीद…

जांजगीर-चांपा। सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में केंद्रीय विद्यालय जांजगीर के कक्षा 10वीं के टॉपर छात्र का सम्मान किया गया है, साहु निवास ग्राम मेंहदा पहुंचकर प्रतिष्ठित समाज सेवी राघवेन्द्र पाण्डेय ने सीबीएसई दसवीं बोर्ड में 98% अंक हासिल करने वाले छात्र चंद्रशेखर साहु को शाल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया है तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस मौके पर श्री पाण्डेय ने कहा कि चंद्रशेखर ने सीबीएसई बोर्ड में 98%अंक प्राप्त कर ग्रामीण अंचल को गौरवंतित किया है। उन्होंने कहाकि ग्रामीण प्रतिभा को प्रोत्साहन देना जरूरी है, चंद्रशेखर की सफलता ग्रामीण और शहरी सभी छात्रों के लिए प्रेरणा का काम करेगी।
श्री पाण्डेय ने सीबीएसई बोर्ड के सौम्या नामदेव,दिशा अग्रवाल,अदिति रूपवानी,संयोग पाण्डेय,अंकिता साहु, मोक्ष तिवारी, शुभ अग्रवाल, गरिमा खूंटे, अंकीत शर्मा सहीत सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
चंद्रशेखर को जिला प्रशासन से उम्मीद…
चंद्रशेखर जेई की तैयारी कर रहे है आगे वे यूपीएससी की परीक्षा देना चाहते है, उन्हें जिला प्रशासन से सहयोग की उम्मीद है।

See also  आओ अपने गुरु को शीश नवाते...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!