Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कनाडाई पीएम पद की दौड़ में शामिल हुईं मॉडल से सांसद बनीं रूबी ढल्ला…

ओटावा-नई दिल्ली। पंजाबी मूल की कनाडाई सांसद रूबी ढल्ला ने हाल ही में लिबरल पार्टी के नेतृत्व की दौड़ में भाग लेने और प्रधानमंत्री पद के लिए दावेदारी की है। उन्होंने दो दशक पहले बॉलीवुड की फिल्म ‘क्यों? किस लिए?’ में काम किया था। इस फिल्म को कम बजट में शूट किया गया था। विनोद तलवार द्वारा निर्देशित यह फिल्म हैमिल्टन सीरियल किलर सुखविंदर ढिल्लों की हत्या के मुकदमे पर आधारित है।

पहली बार 2004 में बनीं सांसद
50 वर्षीय रूबी का जन्म पंजाब के एक अप्रवासी परिवार में कनाडा में हुआ था। पहली बार 2004 में, वह ब्रैम्पटन, स्प्रिंगडेल के लिए संसद सदस्य के रूप में हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए चुनी गईं और 2011 तक इस पद पर रहीं।

रूबी ने 2003 में रिलीज हुई अपनी पहली और एकमात्र फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। डीवीडी रिलीज के कुछ समय बाद, भारतवंशी नेता ने आरोप लगाया कि फिल्म की प्रचार सामग्री में उनकी छवियों के साथ छेड़छाड़ की गई और फिल्म की डीवीडी रिलीज को रोकने की कोशिश की। हालांकि, फिल्म निर्माताओं ने रूबी के इस आरोप का खंडन किया। 2009 में आई सीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म निर्माता चरणजीत सिहरा ने कहा कि रूबी ढल्ला की किसी भी छवि के साथ कोई भी छेड़छाड़ नहीं की थी। सिहरा ने कहा, ‘वह हैमिल्टन आई थीं और वह हमेशा से बॉलीवुड स्टार बनना चाहती थीं। मैंने उन्हें फिल्म में काम करने का मौका दिया।’

See also  गयाजी में मोदी बोले- घुसपैठियों को देश से निकालकर रहेंगे:इन्हें आपके हक पर डाका नहीं डालने देंगे

1993 में, मिस इंडिया कनाडा प्रतियोगिता में उपविजेता रहीं
बता दें कि रूबी ढल्ला भारतीय मूल की पहली महिलाओं में से एक हैं, जिन्हें कनाडा की संसद में कंजर्वेटिव नीना अग्रवाल के साथ चुना गया था। वह 2006 और 2008 में फिर से चुनाव जीतकर हाउस ऑफ कॉमन्स गईं, लेकिन 2011 में हार गईं। इसके अलावा, वह एक मॉडल और होटल व्यवसायी भी रह चुकी हैं। रूबी 1993 में, मिस इंडिया कनाडा प्रतियोगिता में उपविजेता रहीं।

अवैध प्रवासियों पर दिए बयान को लेकर भी चर्चा में
रूबी ढल्ला कनाडा में अवैध प्रवासियों पर दिए बयान को लेकर भी चर्चा में हैं। उन्होंने कहा है कि अगर वह जस्टिन ट्रूडो के स्थान पर प्रधानमंत्री बनती हैं तो कनाडा से पांच लाख अवैध लोगों को निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि कनाडा में पांच लाख अवैध प्रवासी हैं, जो अस्वीकार्य हैं।

Advertisment

ढल्ला के बयान से पंजाबी समुदाय में गर्माहट
बता दें कि कनाडा में पीएम ट्रूडो इस्तीफा दे चुके हैं और कार्यकारी पीएम के तौर पर काम कर रहे हैं। वहां पर इमिग्रेशन अब सबसे बड़ा मुद्दा है। कनाडा हर कदम पर इमिग्रेशन पर सख्ती कर रहा है। कनाडा में कंजर्वेटिव व लिबरल सांसद अब खुलकर अवैध अप्रवासियों के खिलाफ बोलने लगे हैं। रूबी ढल्ला के बयान को लेकर कनाडा में पंजाबी समुदाय में काफी गर्माहट है।

See also  गढ़कलेवा में लोगो को छत्तीसगढ़ी व्यजंनो के साथ-साथ स्वादिष्ट भोजन का मिल रहा आनंद, गढ़कलेवा में छत्तीसगढ़ी संस्कृति को परिलक्षित करती हुई कलाकृतियां आगंतुको का मनमोह रही...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ होती है रूबी की तुलना

रूबी की तुलना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भी होती है। कनाडाई प्रधानमंत्री पद की रेस में शामिल रूबी ने अपने इंस्टा पोस्ट में साफ किया था कि वे कनाडा के हितों के लिए ट्रंप से दो टूक बात करने को तैयार हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!