Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

डकैती की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। थाना बिर्रा क्षेत्र में पुलिस ने डकैती की एक बड़ी साजिश को वारदात से पहले ही नाकाम कर दिया। करही स्थित सत्या मेडिकल एवं किराना दुकान में डकैती डालने की योजना बना रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल, दो लोहे के पैरा/कटिया नुमा हथियार, एक एयर गन और चार लोहे की कुदाली बरामद की गई है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
यह कार्रवाई एसपी विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन तथा एएसपी जांजगीर डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में थाना बिर्रा पुलिस, साइबर टीम और करही पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में की गई।
 
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी
पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त 2026 की दरमियानी रात थाना बिर्रा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि किकिरदा जाने वाले रास्ते पर देशी-विदेशी शराब दुकान रोड के पास दो मोटरसाइकिलों में पांच व्यक्ति घातक हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर पांचों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने करही स्थित सत्या मेडिकल एवं किराना दुकान में डकैती डालने की योजना बनाना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उनके कब्जे से डकैती में इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार और दोनों मोटरसाइकिलें बरामद कीं।
 
दो बाइक समेत हथियार बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्न सामान बरामद किया है—
  • दो मोटरसाइकिल
  • दो नग लोहे के पैरा/कटिया नुमा हथियार
  • एक एयर गन
  • चार नग लोहे की कुदाली
See also  ओलंपिक में भ्रष्टाचार की दौड़ हो तो केजरीवाल गोल्ड मेडल जीतेंगे: फडणवीस...
पुलिस की सतर्कता और रात्रि गश्त की निगरानी के साथ मुखबिर तंत्र की सक्रियता के चलते आरोपी वारदात को अंजाम देने से पहले ही पकड़ लिए गए।
 
BNS की धाराओं में मामला दर्ज
मामले में थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 104/2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 310(4), 310(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कार्रवाई करते हुए सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
 
गिरफ्तार आरोपी
1. राजकुमार कर्ष, पिता रेशम लाल कर्ष, उम्र 28 वर्ष, निवासी मुड़पार, थाना शिवरीनारायण।
2. जितेंद्र साहू, पिता मूलचंद साहू, उम्र 29 वर्ष, निवासी कनसदा, थाना शिवरीनारायण।
3. राजेंद्र उर्फ राजा साहू, पिता रथ राम साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी करही, थाना बिर्रा।
4. रंजीत साहू, पिता रामलाल साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी तुस्मा, थाना शिवरीनारायण।
5. भीम साथी, पिता दुर्गा प्रसाद सारथी, उम्र 27 वर्ष, निवासी शिवरीनारायण।
 
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बिर्रा राजीव श्रीवास्तव, साइबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा एवं उनकी टीम, पुलिस सहायता करही प्रभारी ASI राम प्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र टंडन, आरक्षक अर्जुन यादव सहित थाना बिर्रा के पुलिस बल की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से न केवल डकैती की संभावित वारदात टली, बल्कि क्षेत्र में बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे आरोपियों को हथियारों समेत समय रहते गिरफ्तार कर लिया गया।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!