Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ समेत 3 राज्यों में EOW का छापा: शराब और कोयला घोटाला से जुड़ा है मामला…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चल रहे शराब घोटाले और अवैध कोल लेवी वसूली प्रकरणों की जांच में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर स्थित ईओडब्ल्यू की टीम ने छत्तीसगढ़ के साथ-साथ झारखंड और बिहार में भी एक साथ दबिश दी। इस दौरान टीम ने महत्वपूर्ण दस्तावेज, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, संपत्ति से जुड़े कागजात और नगदी जब्त किए। अधिकारियों ने बताया कि जब्त की गई सामग्रियों का गहन विश्लेषण किया जा रहा है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

शराब घोटाले में तीन राज्यों में दबिश
रायपुर ईओडब्ल्यू में दर्ज अपराध क्रमांक 04/2024 (धारा 420, 467, 468, 471, 120बी भा.द.वि. एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 7, 12) के तहत कार्रवाई की गई।

See also  लुटेरी दुल्हन: शादी के 14 दिन बाद दुल्हन ने किया कांड, रात को ससुराल वालों को खिलाया ‘नशीला खाना’, फिर कैश और जेवर लेकर हुई रफू चक्कर...

मुख्य आरोपी कारोबारी अवधेश यादव और उसके सहयोगियों के ठिकानों पर दबिश

कुल 7 स्थानों पर छापा: छत्तीसगढ़ (3), झारखंड (2), बिहार (2)

टीम को मौके से महत्वपूर्ण दस्तावेज, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, संपत्ति से जुड़े कागजात और नगदी मिले
अधिकारियों का कहना है कि बरामद सामग्रियों से घोटाले की नई कड़ियाँ सामने आ सकती हैं

Advertisment

अवैध कोल लेवी वसूली प्रकरण में कार्रवाई
इसके अलावा ईओडब्ल्यू ने अपराध क्रमांक 03/2024 (धारा 420, 120बी, 384, 467, 468, 471 भा.द.वि. एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) में भी छापेमारी की।

आरोपी जयचंद कोशले के रायपुर और जांजगीर-चांपा स्थित आवास पर तलाशी

जयचंद कोशले, पूर्व आईएएस अधिकारी सौम्या चौरसिया का मुख्य सहयोगी माना जाता है। उस पर लगभग 50 करोड़ रुपये की अवैध कोल लेवी वसूली राशि का प्रबंधन करने का आरोप। तलाशी में दस्तावेज, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और संपत्ति से जुड़े कागजात बरामद हुए हैं।

See also  स्वस्थ माताएं और स्वस्थ बच्चे विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण और कुपोषण उन्मूलन के लिए बनेगी समन्वित कार्ययोजना

जांच की अगली दिशा
ईओडब्ल्यू अधिकारियों ने बताया कि दोनों मामलों में जप्त सामग्री की फॉरेंसिक जांच और वित्तीय विश्लेषण किया जा रहा है। आरोपियों और संदिग्धों से लगातार पूछताछ जारी है। बरामद दस्तावेजों के आधार पर नई संपत्तियों और लेन-देन की कड़ियाँ खंगाली जाएंगी। अधिकारियों का कहना है कि आगे और छापेमार कार्रवाई हो सकती है

पृष्ठभूमि:
शराब घोटाला: करोड़ों रुपये के अवैध लाभ और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने का आरोप
कोल लेवी घोटाला: छत्तीसगढ़ में कोयले के परिवहन व खनन से अवैध वसूली का बड़ा नेटवर्क, जिसमें कई अधिकारियों और कारोबारियों की संलिप्तता की आशंका

इस तरह की छापेमार कार्रवाई से यह संकेत मिल रहा है कि ईओडब्ल्यू इन दोनों घोटालों की जांच को अंतिम मुकाम तक पहुंचाने के लिए आक्रामक रणनीति अपना रही है।

See also  आत्मविश्वास और उत्साह के साथ मेहनत करने से मिलती है सफलता : उप मुख्यमंत्री साव, उप मुख्यमंत्री साव डागा महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव में हुए शामिल...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!