Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ग्राम पंचायत बंसुला में 1 लाख 67 हजार की नाली साफ सफाई के नाम पर अनियमितता आई सामने

जांजगीर-चांपा। बम्हनीडीह विकास खण्ड के ग्राम पंचायतो में इन दिनों अनियमितता खुल कर सामने आ रही है ताजा मामला ग्राम पंचायत बंसुला से सामने आया है जहां 15 वित्त योजना की राशि से नाली की साफ सफाई के नाम पर 1 लाख 67 हजार रुपए सरपंच सचिव और ट्रेड्स संचालक ने फर्जी बील लगाकर हजम कर लिया है जब की नाली की किसी तरह से कोई साफ सफाई नहीं कराई गई है। वहीं ग्रामीणो का कहना है शिकायत के बाद भी नाली की साफ सफाई के नाम पर इतनी बड़ी राशि निकाल कर भ्रष्टाचार करने वाले सरपंच सचिव पर अब तक अधिकारीयों ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की है बताया जा रहा है की ग्रामीणो के शिकायत के बाद इसकी जांच हुई है और नाली साफ सफाई के नाम पर पैसा निकाल कर हजम करने की पुष्टि होने की बात ग्रामीण कह रहे हैं पर अब तक सरपंच सचिव पर कार्रवाई नहीं हो सकी है।
जन समस्या निवारण शिविर में राशि खर्च करने की बात कह रहे सरपंच प्रतिनिधि 
सरपंच प्रतिनिधि से जब नाली साफ सफाई के नाम पर की गई अनियमितता के संबंध में बात की गई तो सरपंच प्रतिनिधि ने अधिकारियों के कहने पर नाली साफ सफाई के नाम का बील लगाकर राशि निकालने की बात कही है और इस राशि का ग्राम पंचायत बंसुला में आयोजित हुई। जन समस्या निवारण शिविर में ख़र्च करने की बात कही है सरपंच प्रतिनिधि के इस बयान से तो साफ है की अधिकारीयों के सह पर इतनी बड़ी राशि नियम विरुद्ध और फर्जी बील बाउचर लगाकर निकाल कर बंदरबाट किया गया है और शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं करना इस बड़े भ्रष्टाचार में अधिकारियों की भी संलिप्तता की ओर इशारा कर रहा है।
ट्रेड्स संचालक कमिशन के लालच में पंचायतों को बांट रहे फर्जी बील 
ग्राम पंचायत बंसुला में लगे बील के संबंध में ट्रेड्स संचालक से बात की गई तो उन्होंने बताया की उनके द्वारा ग्राम पंचायत बंसुला में किसी तरह का कोई भी काम नहीं किया है बील सरपंच सचिव के कहने पर दिया गया है और सरपंच सचिव मेरा पहले का पैसा लग रहे थे इस वजह से मेरा पैसा मिल जाये कर के बील दिया गया है और इस बारे में मैं सरपंच से बात कर के बताता हूं। ट्रेड्स संचालक के इस बयान से तो साफ है की बिना काम के ग्राम पंचायत बंसुला के सरपंच सचिव ने 15 वित्त योजना की राशि का आहरण कर अपने निजी काम में इतनी बड़ी राशि निकाल कर उपयोग कर शासन को लाखों का चुना लगा दिया है। और कमिशन के लालच में आकर ट्रेड्स संचालक ने भी बिना काम और मटेरियल सप्लाई के बील देकर इस भ्रष्टाचार में सरपंच सचिव की पुरी मदद करने का भी आरोप लग रहा है।
ग्राम पंचायत बंसुला में 15 वित्त योजना की राशि में अनियमितता की शिकायत के आधार जांच कराई गई थी जांच कर रिपोर्ट उच्च अधिकारीयों को सौंप दिया गया है।
 
प्रज्ञा यादव सीईओ, जनपद पंचायत बम्हनीडीह
ट्रेडर्स संचालक से सामग्री लिया गया है, मै आप से आके मिलता हूं।
 
प्रताप नारायण साहू, सचिव ग्राम पंचायत बंसुला 
ग्राम पंचायत बंसुला में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था उसी में नाली साफ सफाई के नाम से राशि निकाल कर शिविर में 1लाख 67 हजार ख़र्च किया गया है, साफ सफाई के नाम से जीपी डीपी में जोड़ा गया था उसी को निकाले है, राशि निकाने के लिए अधिकारियों ने मौखिक आदेश दिया था।
सुमित्रा बाई कुर्रे
सरपंच  ग्राम पंचायत बंसुला

See also  कल का 'नक्सल गढ़' आज का डिजिटल हब: कुतुल के ग्रामीणों को मिली 4G कनेक्टिविटी की सौगात, गूंजी मोबाइल की घंटी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!