Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

राजस्व मंत्री ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान में रोपा मौलश्री का पौधा, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष का किया लोकार्पण…

स्कूल में अहाता निर्माण, प्रार्थना शेड सहित प्रयोगशाला के लिए 30 लाख रूपये की मंजूरी।

रायपुर। वन विभाग और भारत स्काउट एवं गाइड क़े संयुक्त तत्वावधान में रविवार को स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय अर्जुनी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में आयोजित वन महोत्सव में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि क़े रूप में शामिल हुए। मंत्री वर्मा ने विद्यालय परिवार के लोगों को पेड़ लगाने एवं बचाने क़े लिए संकल्प दिलाया तथा एक पेड़ माँ क़े नाम अभियान क़े तहत शाला परिसर में मौलश्री का पौधारोपित किया। इसके साथ ही 30.13 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया और स्कूल में अहाता निर्माण एवं प्रार्थना शेड हेतु 10 -10 लाख, पम्प हेतु 2 लाख, प्रयोगशाला एवं शौचालय निर्माण हेतु 8 लाख रूपये देने की घोषणा की।

राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ माँ क़े नाम पर लगाने का सन्देश दिया है। प्रधानमंत्री जी क़े सन्देश को जन -जन तक पहुँचाने और पर्यवारण की रक्षा क़े लिए सभी लोग अपनी माँ क़े नाम पर माँ क़े साथ पेड़ लगाएं । यदि माँ नहीं है तो उसकी स्मृति में पेड़ लगाएं। उन्होने कहा कि पेड़ लगाना आसान है, लेकिन उसका संरक्षण व देखभाल करते हुए बड़ा करना कठिन है। हमें कठिनाईयों का सामना करते हुए पेड़ को बचाना है। जल, जंगल और जमीन सलामत रहेंगे, तभी हमें प्राण वायु मिलेगा। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ को शांति और समृद्धि क़े रास्ते पर ले जाने क़े लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय क़े सन्देश का अनुपालन करना होगा। उन्होंने भारत स्काउट एवं गाइड क़े कार्याे की सराहना करते हुए कहा कि सामजिक सद्भाव क़े साथ पर्यवारण बचाने क़े काम में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।

See also  UPSC CSE : यूपीएससी का बड़ा फैसला, सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा के तुरंत बाद जारी करेगा आंसर-की

भारत स्काउट एवं गाइड्स क़े प्रदेश उपाध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क़े आह्वान पर एक पेड़ माँ क़े नाम अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत अपनी माँ क़े नाम पर एक पेड़ लगाना है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से माँ की आँचल बच्चे को शीतलता देती है उसी तरह बड़े होकर पेड़ हमें शीतल छाया प्रदान करेंगे। कार्यक्रम को पूर्व संसदीय सचिव डॉ सनम जांगड़े, स्काउट एवं गाइड क़े जिला अध्यक्ष रामाधार पटेल, स्काउटर खोड़स राम कश्यप ने भी सम्बोधित किया।

वनमंडलाधिकारी मयंक अग्रवाल ने बताया कि इस अभियान क़े तहत जिले में 2 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसी तरह वृहद वृक्षारोपण अंतर्गत 55 हैक्टेयर में 65 हजार एवं नदी तट वृक्षारोपण अंतर्गत 50 हजार पौधे रोपे जाएंगे। उन्होंने बताया कि राज्य शासन द्वारा किसान वृक्ष मित्र योजना की भी शुरुआत की गई है, जिसमें वाणिज्यिक प्रजाति क़े पौधे किसानों द्वारा अपने जमीन पर लगाए जाएंगे। 5 एकड़ से कम भूमि पर पेड़ लगाने पर शासन द्वारा शतप्रतिशत अनुदान दिया जाएगा, वही 5 एकड़ से अधिक क्षेत्र में पेड़ लगाने पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। सेवा निवृत शिक्षक एवं स्काउटर का शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

Advertisment

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, जनपद अध्यक्ष सुमन योगेश वर्मा, उपाध्यक्ष ईशान वैष्णव, सरपंच प्रमोद जैन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, नरेश केशरवानी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित भारत स्काउट एवं गाइड क़े पदाधिकारी, शिक्षक, स्कूली बच्चे एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

See also  अन्नदान महादान: स्कूली बच्चों को ‘न्योता भोजन’ में मिलेगा पौष्टिक आहार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!