Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने मंत्रालय में काम-काज संभाला…

*राज्य के युवाओं को विभिन्न विधाओं के खेल के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराया जाएगा- श्री टंकराम वर्मा*

*राजस्व के लंबित सभी प्रकरणों को निर्धारित समय सीमा में निराकृत करने के दिए निर्देश*

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने मंत्रालय में काम-काज संभाला

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में पूजा-अर्चना कर अपना कार्यभार संभाल लिया है।
इसके पश्चात मंत्री वर्मा ने खेल और राजस्व विभाग के विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।
उन्होंने खेल प्रतिभागियों के लिए मूलभूत सुविधाओं के विकास, इसकी गतिविधियों और उपलब्ध खेल संस्थानों की जानकारी ली। मंत्री वर्मा ने कहा कि राज्य के युवाओं को विभिन्न विधाओं के खेल के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य के सभी खेल मैदानों का समतलीकरण के साथ-साथ मैदानों को सर्वसुविधायुक्त बनाया जाएगा ताकि खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिले। ग्रामीण स्तर पर बने खेल क्लबों का पंजीयन करने के निर्देश उन्होंने दिये। इन खेल क्लबों को आवश्यकतानुसार अनुदान भी दिया जा सकेगा। खेल विभाग के बजट की जानकारी लेकर खेल गतिविधियों में तेजी लाने के यथाशीघ्र बजट प्रस्तुत करने के निर्देश भी उन्होंने दिए।
मंत्री वर्मा ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए राजस्व के लंबित सभी प्रकरणों को निर्धारित समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।समय सीमा में निराकृत नही करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों पर नियमानुसार कार्रवाई संस्थित की जाएगी।
इस मौके पर विभागीय सचिव भुवनेश यादव, विशेष सचिव रमेश शर्मा, संयुक्त सचिव हिना अनिमेष नेताम, खेल विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता, संचालक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Advertisment
See also  रीपा में तैयार हो रही है स्टेशनरी सामग्री, कॉपी, रजिस्टर, डायरी, फाईल, पम्पलेट बना रहे हैं युवा, स्थानीय बाजार के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों से भी बढ़ी मांग...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!