Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जांजगीर चांपा,सक्ति,अकलतरा विधानसभा में कांग्रेस की वापसी…तो पामगढ़,जैजैपुर में बीएसपी और कांग्रेस के बीच होगी कांटे की टक्कर…चन्द्रपुर से बीजेपी मार सकती है बाजी….

जांजगीर चांपा,सक्ति,अकलतरा विधानसभा में कांग्रेस की वापसी…तो पामगढ़,जैजैपुर में बीएसपी और कांग्रेस के बीच होगी कांटे की टक्कर…चन्द्रपुर से बीजेपी मार सकती है बाजी….

संजय यादव

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है राजनीति पार्टियों में सरगर्मी तेज हो गई वही राजनीतिक पार्टियों के नेता अब जनता की सुध लेना शुरू कर दिए है. दिल्ली से बड़े-बड़े नेता विधानसभा में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे हैं तो वही जनता की नब्ज टटोलने में लगे हुए हैं . 2023 विधानसभा में बीजेपी वापसी करने दम लगा रही है, तो वहीं कांग्रेस की मौजूदा सरकार अपने योजनाओं एवं विकास को लेकर जनता के पास जा रही है. जांजगीर चांपा की बात करें तो सक्ति, एवं जांजगीर चाम्पा जिला मिलाकर 6 विधानसभा सीट है जिसमें बीएसपी बीजेपी एवं कांग्रेस को जनता बराबर – बराबर सीट देकर संतुष्ट की है. लेकिन इस बार समीकरण कुछ और ही होने वाला है. 2023 के विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ा मुकाबला पुराना जांजगीर-चांपा जिले में देखने को मिलेगा. क्योंकि जांजगीर-चांपा एवं सक्ति विधानसभा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष दोनों का निर्वाचन क्षेत्र है जिसके कारण यहां चुनावी सरगर्मियों का पारा सबसे ज्यादा बढ़ा हुआ है.

सक्ति विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत का निर्वाचन क्षेत्र है, तो वहीं जांजगीर चांपा विधानसभा से नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल निर्वाचित है. हमारे रिपोर्टर द्वारा सर्वे की मानें तो इस जांजगीर चांपा एवं सक्ति जिले को मिला दे तो यहां कांग्रेस 3 सीट में कब्जा करके 1 सीट से अपना बढ़त बना रही है. वही बीजेपी को 1 सीट का नुकसान हो रहा है . पामगढ़ और जैजैपुर से बीएसपी को कांग्रेस से चुनौती मिल रही है. चुनौती कारण कांग्रेस का सत्ता में होना है. जिसके कारण कांग्रेस यहां अपनी कब्जा जमाने के लिए बीएसपी कार्यकर्ताओं को तोड़ने में लगी है तो वही जनता को रिझाने में लगी हुई है..हो सकता है जैजैपुर से बीएसपी के मौजूदा विधायक केशव चंद्रा हैट्रिक मार दे लेकिन यह तय करेगा वहां की कांग्रेस उम्मीदवार पर.. हालांकि अभी कांग्रेस में जिस तरह वहां दावेदारो के नाम सामने आ रहे हैं उससे कांग्रेस के दावेदार मौजूदा विधायक केशव चन्द्रा से कमजोर दिखाई दे रहे है. वहीं बीजेपी में भी कुछ खास चेहरा नजर नही आ रहा है. जिसके चलते इसका फायदा केशव चंद्रा को फिर से होते दिख रहा है. पामगढ़ विधानसभा बीएसपी का गढ़ माना जाता है.यहाँ बीएसपी से इंदु बंजारे विधायक है.पिछले विधायक चुनाव में जोगी कांग्रेस और बीएसपी के गठबंधन का फायदा बीएसपी को मिला जिससे इंदु बंजारे विधायक बनी लेकिन जीत मार्जिन कांग्रेस 4 से 5 हजार के बीच मात्र रहा…इस बार कांग्रेस इस बीएसपी को भेदने में लगी है, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस की सबसे ज्यादा कमजोर आपसी गुटबाज़ी दिख रही है…जिसके कारण वहां दोनो पार्टी कमजोर है…अगर जांजगीर चांपा, अकलतरा एवं सक्ति विधानसभा की बात करे यहाँ पूरी मजबूती के साथ कांग्रेस की वापसी होते दिख रही है. हालांकि सक्ति विधानसभा में सक्ति राजा पूर्व मंत्री राजा सुरेन्द्र सिंह कांग्रेस के लिए रोड़ा अटका सकते है.. अगर डॉ चरणदास महंत फिर से इसी सीट से चुनाव लड़ते है तो जीत होगी, लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव की अपेक्षा जीत का मार्जिन कम हो सकता है..

See also  रायपुर से विशाखापट्टनम हवाई सफर 3 हजार में, हफ्ते में 5 दिन उड़ान भरेगी फ्लाइट...

जांजगीर चाम्पा विधानसभा से भी मुकाबला दिलचस्प होने वाला है.. इस बार यहाँ बीजेपी नया चेहरा उतारने वाली है, वही कांग्रेस मोतीलाल देवांगन को रिपीट करती है तो कांग्रेस सीट गंवा सकती है…लेकिन कांग्रेस नया चेहरे पर दांव लागती है..तो जीत तय है..क्योंकि सीट में कोई भी पार्टी रिपीट अभी नही हुई है. जनता हर पांच साल में अपना विधायक बदल देती है. वही अकलतरा विधानसभा में बीजेपी कमजोर दिख रही है.यहाँ कांग्रेस की फिर वापसी हो रही है. मात्र 11 से 12 सौ की मार्जिन से बीजेपी से जीते सौरभ सिंह का भारी विरोध देखने को मिल रहा वही अकलतरा नगर पालिका में बीजेपी के अध्यक्ष से नगरवासी ऐसे भी परेशान है..बचा बचाया यहाँ सौरभ सिंह का खेल को आप पार्टी बिगाड़ रही है. क्योकि आप पार्टी की दखल जांजगीर चाम्पा व सक्ती जिले में सबसे ज्यादा है तो वह विधानसभा है अकलतरा विधानसभा…दूसरी बात इस बार कांग्रेस ओबीसी वर्ग से मजबूत उम्मीदवार उतारने वाली जो सौरभ सिंह को सीधे टक्कर देगा…चन्द्रपुर विधानसभा की बात करे तो यहां बीजेपी खाता खोल सकती है..यहां के मौजूदा विधायक रामकुमार यादव की स्थिति कुछ खास नही आ रही है…उनके पुराने समय के कर्ताधर्ता उनको छोड़कर चले गए है वही अब ठेकेदारो के इर्दगिर्द उनकी राजनीति चल रही है…बीजेपी अगर पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह की पत्नी को टिकट देती है तो उन्हें इस बार सेमपेथी वोट मिल सकता है… पिछले चुनाव में भी उनके पत्नी संयोगिता चुनाव लड़ी थी उस समय युद्धवीर सिंह जूदेव अपनी जगह अपनी पत्नी को चुनाव लड़वाये थे हालांकि उनकी पूरी तरह हार हुई थी… लेकिन इस बार चन्द्रपुर विधानसभा का समीकरण बदला हुआ है… काफी दिनों से युद्धवीर सिंह जूदेव की पत्नी राजनीति में सक्रिय है। हमेशा कार्यकर्ताओं व जनता के संपर्क में है.वही कांग्रेस से रामकुमार यादव का पहले की अपेक्षा इस बार हावभाव बदला हुआ नजर आ रहा है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!