Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Realme C100x जल्द देगा भारत में दस्तक, 8000mAh बैटरी और 45W चार्जिंग से मचाएगा धमाल

रियलमी एक और दमदार बजट स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रहा है. कंपनी का नया Realme C100x जल्द लॉन्च हो सकता है. हाल ही में इस स्मार्टफोन को यूरोप के सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया था और अब इसकी भारत लॉन्च को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. लीक्स के मुताबिक, यह फोन बड़ी 8000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और आकर्षक डिजाइन के साथ आएगा. कम कीमत में लंबी बैटरी लाइफ चाहने वाले यूजर्स के लिए यह एक शानदार विकल्प बन सकता है.

दमदार बैटरी और कम कीमत
टिप्स्टर पारस गुगलानी के अनुसार, रियलमी C100x में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है. इसके साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है. इतनी बड़ी बैटरी इस कीमत में मिलना अपने आप में खास बात है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 10,000 रुपये से 15,000 रुपये के बीच रखी जा सकती है. ऐसे में यह उन यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प होगा, जो कम बजट में लंबी बैटरी बैकअप वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं. कंपनी ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन लॉन्च जल्द होने की संभावना जताई जा रही है.

See also  जवाहर बाल मंच के माध्यम से आने वाली पीढ़ी संस्कारित होगी- राजेश्री महन्त, दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का किया शुभारंभ रायपुर में...

डिजाइन और स्टोरेज
लीक हुई रिटेल बॉक्स इमेज से फोन का डिजाइन भी सामने आया है. रियलमी C100x में पिल शेप वाला डुअल रियर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है. इसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया जाएगा. फोन को डीपब्लू टाइड और गोल्डन कोस्ट जैसे आकर्षक रंगों में पेश किया जा सकता है. स्टोरेज की बात करें तो यह 6GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्प में आ सकता है. पावर बटन और वॉल्यूम बटन दाईं तरफ दिए जा सकते हैं, जबकि बाईं तरफ साफ डिजाइन देखने को मिल सकता है. फोन में एनएफसी सपोर्ट मिलने की भी संभावना है.

See also  भूपेश बघेल के घर सीबीआई की छापेमारी के दौरान पुलिस से भिड़ा कांग्रेस कार्यकर्ता...

डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर
रियलमी C100x में 6.7 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया जा सकता है. स्क्रीन फ्लैट डिजाइन के साथ आएगी, जिसमें वॉटरड्रॉप नॉच देखने को मिलेगा. इस नॉच में सेल्फी कैमरा फिट किया जाएगा. डिस्प्ले के चारों ओर थोड़े मोटे बेजल्स दिए जा सकते हैं, जो इस कीमत के हिसाब से सामान्य बात है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित रियलमी यूआई 7.0 के साथ लॉन्च हो सकता है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!