Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रक्षाबंधन 2025 : 40 साल बाद बना खास संयोग, पूरे दिन बांधी जा सकेगी राखी

रायपुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम का पावन पर्व रक्षाबंधन इस साल 9 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाने वाला यह त्योहार इस वर्ष विशेष संयोग के साथ आ रहा है। करीब 40 साल बाद ऐसा अवसर बना है जब रक्षाबंधन भद्रा से पूरी तरह मुक्त रहेगा, जिससे बहनें पूरे दिन भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी।

इस बार रक्षाबंधन पर सर्वार्थ सिद्धि योग, सौभाग्य योग, बुधादित्य योग के साथ बृहस्पति-शुक्र की युति और चंद्रमा का श्रवण नक्षत्र में गोचर इस दिन को और भी शुभ बना रहा है।

शुभ मुहूर्त
राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5:39 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा। दोपहर बाद भाद्रपद मास की प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी। सावन पूर्णिमा पर राखी बांधने का कुल समय इस साल 7 घंटे 37 मिनट का रहेगा। इस दौरान आयुष्मान योग, सौभाग्य योग और स्थिर योग भी व्याप्त रहेंगे, जो पर्व की शुभता को और बढ़ा देंगे।

See also  नगरीय निकायों और पंचायतों के आम निर्वाचन की तैयारियों पर राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने दिया जोर, प्रमुख सचिव पंचायत, सचिव नगरीय प्रशासन और सामान्य प्रशासन से बैठक में हुई निर्वाचन की तैयारियों संबंधी महती चर्चा...

ऐसे बांधें राखी
पर्व के दिन बहनें सबसे पहले भाई के माथे पर तिलक लगाएं, अक्षत अर्पित करें और रक्षा सूत्र बांधें। इसके बाद भाई का मुंह मीठा कराएं और उनकी आरती उतारें। परंपरा के अनुसार, भाई भी बहन को उपहार देकर अपना प्रेम और आशीर्वाद व्यक्त करता है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!