Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने पूरा किया वादा; पंजाब बाढ़ पीड़ित परिवारों को दिलवाई नौकरी

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में बाढ़ पीड़ित परिवारों के सदस्यों को दी गई स्थायी नौकरी,

दिल्ली, 04 अक्टूबर 2025: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के संस्थापक चांसलर, डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने पंजाब की हालिया बाढ़ में अपने परिजनों को खो चुके परिवारों को स्थायी रोजगार पत्र सौंपे। इन नियुक्तियों से प्रभावित परिवारों को आर्थिक स्थिरता और दीर्घकालिक सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित होगा। यह पहल, जिसकी घोषणा डॉ. मित्तल ने 5 सितम्बर को की थी, उनके उस वचन का हिस्सा थी, जिसके तहत उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों को निरंतर सहयोग देने की बात कही थी।

लाभार्थियों से बातचीत करते हुए डॉ. मित्तल ने कहा, “खोए हुए जीवन की भरपाई कभी नहीं हो सकती। लेकिन, एलपीयू में स्थायी रोजगार देकर हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि बाढ़ का शिकार हुए परिवार अपनी जद्दोजहद में अकेले न रहें। यह सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि गरिमा, सुरक्षा और जीवन को दोबारा सँवारने का अवसर है।”

See also  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में समर कैम्प का होने जा रहा आगाज...

लाभार्थियों की बातें:

• दीपिका (पुराना भंगल, मुकेरियां): “माँ और घर खोने के बाद मुझे छोटे भाई-बहन की ज़िम्मेदारी उठानी पड़ी। जब समझ नहीं आ रहा था कि आगे कैसे बढ़ें, एलपीयू से मिली यह नौकरी हमें नई उम्मीद और ताकत दे रही है।”
• गगन (जुगीयाल, पठानकोट): “पत्नी की मौत ने मुझे और मेरे बुज़ुर्ग माता-पिता को असहाय कर दिया। यह नौकरी दर्द तो नहीं मिटा सकती, लेकिन परिवार को सम्मान से संभालने का साहस जरूर देती है।”

Advertisment

डॉ. मित्तल ने पहले भी मुख्यमंत्री राहत कोष में 20 लाख रुपए का योगदान दिया था और पंजाब सरकार के राहत व बचाव कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावितों के पुनर्वास के लिए समाज के सभी वर्गों कॉर्पोरेट, समाजसेवी और सामुदायिक नेताओं को आगे आना चाहिए।

See also  छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में 368 अटल टिंकरिंग लैब्स का सफल संचालन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!