Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Rajya Sabha Election 2026 : 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए मतदान, शाम तक आएंगे नतीजे

न्यूज डेस्क। राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह 9 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। मतदान शाम 4 बजे तक जारी रहेगा, जबकि शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू की जाएगी। इन चुनावों के जरिए देश के 10 राज्यों की कुल 37 राज्यसभा सीटों पर नए सदस्यों का चयन होगा।

इनमें से 7 राज्यों की 26 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जबकि हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 सीटों पर मतदान हो रहा है। इन राज्यों में मुकाबला रोचक माना जा रहा है और परिणामों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है।

हरियाणा में विधायकों की बाड़बंदी
हरियाणा में क्रॉस वोटिंग की आशंका को देखते हुए दोनों प्रमुख दलों ने अपने विधायकों को सुरक्षित स्थानों पर रखा था। कांग्रेस ने अपने 31 विधायकों को हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित रिजॉर्ट में भेजा था, जबकि भाजपा ने अपने 47 विधायकों को एक निजी होटल में ठहराया था।सोमवार को मतदान के लिए कांग्रेस के विधायक हिमाचल के कसौली से चंडीगढ़ पहुंच गए, जहां वे मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे।

See also  छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOW की बड़ी कार्रवाई, कई जिलों में छापेमारी...

बिहार और ओडिशा में उलटफेर की संभावना
बिहार और ओडिशा में भी चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। ओडिशा में विपक्षी दल बीजेडी और कांग्रेस ने रविवार को अपने 5 विधायकों को नोटिस जारी किया, जबकि भाजपा ने अपने 82 विधायकों को पारादीप भेज दिया था।

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया कि ओडिशा में कांग्रेस विधायकों को क्रॉस वोटिंग के लिए 5-5 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया।

Advertisment

एनडीए को हो सकता है फायदा
इन 37 सीटों में से 26 सीटों पर उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इनमें एनडीए और विपक्ष को 13-13 सीटें मिली हैं।

See also  Bihar News: नर्सरी का छात्र बंदूक लेकर स्कूल पहुंचा, तीसरे क्लास के स्टूडेंट को मार दी गोली...

इन सीटों में पहले एनडीए के पास 8 सीटें थीं, जो अब बढ़कर 13 सीटें हो सकती हैं। यानी यहां एनडीए को 5 सीटों का फायदा हुआ है।

कुल मिलाकर 8 सीटों का लाभ संभव
हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 सीटों में पहले एनडीए के पास 4 सीटें थीं। चुनाव के बाद इनके 7 सीटों तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

इस तरह कुल मिलाकर राज्यसभा चुनाव में एनडीए को लगभग 8 सीटों का फायदा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अब सभी की नजरें शाम को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!