Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

राजनांदगांव को मिला जिले का पहला महिला थाना, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ…

महिलाओं को सुरक्षा व न्याय दिलाने के लिये महिला थाना का उद्घाटन ‘‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’’ पर दिनांक 08.03.2025 को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ0 रमन सिंह के करकमलों द्वारा फीता काटकर की गई। महिला थाना से जिले के महिला प्रार्थियों को सहूलियत होगी। महिला थाने में महिला अधिकारी व कर्मचारी होने से पीड़ित महिला अपनी बात आसानी से व बेझिझक रख सकती है। महिला संबंधित अपराधों की संजीदगी से जांच कर कार्यवाही को अंजाम तक पहुंचाने और महिलाओं की विशेष सुनवाई के साथ ही उन्हें न्याय दिलाने के लिए महिला थाने की शुरूआत की गई है।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग द्वारा नव निर्मित महिला थाने का प्रभारी उप निरीक्षक श्रीमती गीतांजली सिन्हा को बनाया गया है। महिला थाना में एक प्रभारी उनके अधिनस्थ 02 महिला प्रधान आरक्षक एवं 03 महिला आरक्षक एवं 01 नगर सैनिक की तैनाती की गई है। महिलाओं की शिकायतों की बेहतर ढंग से सुनवाई हो एवं अपराध पंजीबद्ध हो यही इस नए थाने का उद्देश्य है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ0 रमन सिंह द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया, तत्पश्चात माननीय डॉ0 रमन सिंह द्वारा महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान एवं ससक्तिकरण हेतु महिला थाने से महिला बाईक रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

See also  ईरान के अधिकारों का सम्मान करे अमेरिका : राष्ट्रपति पेजेश्कियान

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक, डी.एस.पी. आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू. श्रीमती तनुप्रिया ठाकुर, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष श्री संतोष अग्रवाल, भावेश बैद, श्रीमती रेखा मेश्राम, महिला काउंसलर श्रीमती शारदा तिवारी, श्रीमती एकता अग्रहरी, श्रीमती वर्षला सहारे, श्रीमती ताहिरा अली, श्रीमती संरीता भोजवानी, श्रीमती बुद्धि मित्रा वासनिक संतोष आर एवं रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर, थाना प्रभारी कोतवाली रामेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी बसंतपुर एमन साहू एवं पुलिस के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!