Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur News : देर रात फाफाडीह टिंबर मार्केट में भीषण आग, 12 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर, लाखों का नुकसान

रायपुर। रायपुर के फाफाडीह स्थित टिंबर मार्केट में बुधवार देर रात एक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग पायनियर मार्केटिंग के कैलाश टिंबर गोदाम में शुरू हुई और तेजी से फैलते हुए पूरे आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा। शुरुआत में 6 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी गई थीं, लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए संख्या बढ़ाकर 12 से ज्यादा कर दी गई। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे रहे और सुबह तक राहत कार्य जारी रहा।

आग पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त पानी की व्यवस्था भी की गई। इसके तहत एम्स अस्पताल परिसर से पानी मंगाकर आग बुझाने के प्रयास तेज किए गए। इस हादसे में गोदाम में रखा प्लाईवुड और अन्य सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग के कारण आसपास के व्यापारियों में भी डर और तनाव का माहौल बना रहा।

See also  CG News : छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री प्रक्रिया अब पूरी तरह पेपर लेस, लागू हुआ ‘माय डीड’ सिस्टम

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति पर नजर बनाए रखी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह घटना देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!