Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Crime : मैं तुमसे प्यार करता हूं… पहले दुष्कर्म किया और बना लिया वीडियो, बार बार करने लगा ब्लैकमेल…

Raipur Crime : मैं तुमसे प्यार करता हूं… पहले दुष्कर्म किया और बना लिया वीडियो, बार बार करने लगा ब्लैकमेल।

Raipur Crime : रायपुर। दुष्कर्म के प्रकरण में आरोपी दीपक शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी अपने निवास स्थान अविनाश आशियाना कबीर नगर में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है.आरोपी द्वारा पीड़िता का वीडियो बना लिया था और ब्लैकमेल करता था. प्रकरण में पीड़िता दिनांक 28.12.2024 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी द्वारा पीड़िता से जान पहचान बनाकर दिनांक 09.11. 2021 को अपने परिवार से मिलवाता हूं कह कर अपने निवास स्थान अविनाश आशियाना कबीर नगर ले गया जहां कोई नहीं था और मैं तुमसे प्यार करता हूं कह कर पीड़िता के मना करने के बाद भी जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।

See also  Criminals Parade Raigarh : सुधर जाओ वरना घर से न निकलना: रायगढ़ पुलिस की बदमाशों को दो टूक, एसएसपी ने 100 अपराधियों को व्यक्तिगत तौर पर चेताया

बोला कि इस घटना के बारे में किसी को बताई तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से मार दूंगा तथा संबंध बनाते समय पीड़िता का वीडियो बनाकर वायरल करने की ब्लैकमेल कर पैसे की मांग करता था की प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना कबीर नगर में आरोपी दीपक शर्मा के विरुद्ध अपराध क्र. 286/24 धारा 376(2)(N), 384, 323, 506 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.लाल उमेंद सिंह द्वारा गंभीरता पूर्वक लेते हुए आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक अमन कुमार झा (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना प्रभारी कबीर नगर निरीक्षक दीपेश जायसवाल द्वारा थाना टीम तैयार कर प्रकरण के आरोपी का पता तलाश घटना स्थल के आसपास के क्षेत्र में साक्ष्य एकत्रित करते हुए आरोपी दीपक शर्मा को उडीसा से घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसे पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया आरोपी दीपक शर्मा को पकड़कर थाना लाकर प्रकरण में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

See also  Raipur Arms Act Arrest : रायपुर में अवैध पिस्टल के साथ पुराना अपराधी गिरफ्तार: हत्या के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

गिरफ्तार आरोपी – दीपक शर्मा पिता राधेश्याम शर्मा उम्र 40 साल साकिन अविनाश आशियाना ए -416, 4th फ्लोर थाना कबीर नगर रायपुर (छ. ग.)

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!