Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Crime : मीटर लगाने के नाम पर कॉल, लिंक से मोबाइल हैक कर 7 लाख की ठगी

रायपुर : रायपुर में एक कारोबारी से बिजली मीटर लगाने के नाम पर 7 लाख से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है। घटना देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, आशीष भाई देसाई ने 1 अप्रैल 2026 को नया बिजली मीटर लगाने के लिए आवेदन किया था। 4 अप्रैल की सुबह उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताया और कहा कि मीटर प्रक्रिया पूरी करने के लिए 13 रुपये ऑनलाइन जमा करने होंगे।

इसके बाद ठग ने व्हाट्सएप कॉल कर एक लिंक भेजा, जिसमें बिजली विभाग जैसा लोगो दिख रहा था। भरोसा करके पीड़ित ने लिंक खोल दिया। लिंक पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया।

See also  C.G News : धान खरीदी संकट पर गरजे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, किसानों के लिए उठाई बड़ी मांग

इसके बाद आरोपी ने उनके बैंक खातों से अलग-अलग ट्रांजैक्शन में पैसे निकाल लिए। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाते से 6,03,472 रुपये और एचडीएफसी बैंक के खाते से 99 हजार रुपये निकाल लिए गए। कुल मिलाकर 8 ट्रांजैक्शन में 7,02,472 रुपये की ठगी की गई।

जब पीड़ित को खाते से पैसे कटने के मैसेज मिलने लगे, तब उन्हें धोखाधड़ी का पता चला और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और फोन पर मांगी गई निजी या बैंक से जुड़ी जानकारी साझा करने से बचें। सरकारी विभाग इस तरह लिंक भेजकर भुगतान नहीं करवाते, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!