Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Crime : रायपुर में ट्रक डीलरशिप के मैनेजर पर 70 लाख की हेराफेरी का आरोप, ऑडिट में खुलासा

रायपुर : रायपुर में ट्रक डीलरशिप से जुड़े एक मामले में कंपनी के ही पूर्व मैनेजर पर 70 लाख रुपये से अधिक की वित्तीय हेराफेरी का आरोप सामने आया है। आरोप है कि मैनेजर ने कई वर्षों तक बिलिंग में गड़बड़ी कर कंपनी को नुकसान पहुंचाया। ऑडिट जांच में मामला उजागर होने के बाद आरोपी कार्यालय आना बंद कर दिया।

यह मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। रामा मोटोकॉर्प प्राइवेट लिमिटेड प्रबंधन की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, केतन चौधरी बिरगांव-धनेली स्थित रामा मोटोकॉर्प प्राइवेट लिमिटेड में जनरल मैनेजर (पार्ट्स) के पद पर कार्यरत हैं। कंपनी टाटा मोटर्स की ट्रक डीलरशिप का संचालन करती है। फर्म में मुनीर अहमद मैनेजर के पद पर नियुक्त था और पार्ट्स की निकासी व बिलिंग की जिम्मेदारी उसी के पास थी।

See also  भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर - केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

आरोप है कि वर्ष 2020 से 2025 के बीच मुनीर अहमद ने पार्ट्स की बिलिंग में अनियमितताएं कर कंपनी के लगभग 70 लाख रुपये से अधिक की राशि का गबन किया। नियमित ऑडिट के दौरान जब हिसाब-किताब की जांच की गई, तब इस गड़बड़ी का पता चला।

ऑडिट रिपोर्ट सामने आने के बाद आरोपी मैनेजर ने कार्यालय आना बंद कर दिया। इसके बाद जनरल मैनेजर ने कंपनी के डायरेक्टर को पूरे मामले की जानकारी दी और निर्देश मिलने पर खमतराई थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

खमतराई थाना पुलिस ने बताया कि कंपनी प्रबंधन की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। आरोपी की भूमिका और वित्तीय लेन-देन की विस्तृत जांच की जा रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!