Raigarh News: देह व्यापार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लॉज में आधा दर्जन जोड़े पकड़े गए…

रायगढ़। खरसिया में ips हर्षित मेहर के नेतृत्व में देह व्यापार पर बड़ी कार्यवाही हुई है जिसमें लक्ष्मी लाज से करीब आधा दर्जन संदिग्ध जोड़े पकड़े गए है , इस कार्यवाही के चलते लॉज मालिक कैलाश अग्रवाल फरार है बताया जा रहा है सोनू अग्रवाल इस लॉज को चलाता है । रेड की कार्यवाही इसके अलावा बिजली ऑफिस के पीछे मजिस्ट्रेट भवन से करीब सौ मीटर की दूरी पर सुनसान घर पर भी की गई जिसमें व्यापार चलाने वाली संचालिका गौरी दर्शन यह व्यापार कई समय से चला रही है और इससे पूर्व भी जेल जा चुकी है कई बार पुलिस के समझाने पर भी वो ये व्यापार करती आ रही है आज ips हर्षित मेहर के द्वारा ये रेड कार्यवाही की गई है और पुलिस कार्यवाही जारी है इसमें सबसे अहम बात ये है कि खरसिया में पीटा एक्ट लागू न होने के कारण ये देह व्यापार का कारोबार फल फूल रहा है जिसका असर बच्चों पर भी बुरा हो रहा है और आज कई होटल्स लॉज में चोरी छुपे ये कारोबार फल फूल रहा है जिस पर पुलिस उचित कार्यवाही नहीं कर पा रही है केवल सामान्य धाराओं में कार्यवाही हो पा रही है। IPS हर्षित मेहर ने हमसे बात चित में बताया कि इस तरह के अवैध गतिविधियों पर हमारी कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी.



