छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
राघवेंद्र सिंह को संगठन ने सौपी बडी जिम्मेदारी, संगठन सृजन अभियान के तहत मध्यप्रदेश में बनाये गए पर्यवेक्षक

जांजगीर-चांपा। अकलतरा विधायक व जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह को कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन सृजन अभियान के तहत मध्यप्रदेश का पर्यवेक्षक बनाया है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के संगठन महामंत्री के. सी. वेणुगोपाल ने इस आशय का आदेश शनिवार देर रात जारी किया। विदित हो की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी इस वर्ष को संगठन वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।राघवेंद्र कुमार सिंह वर्तमान में अकलतरा विधायक के साथ-साथ जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष भी है उनके कुशल नेतृत्व में संयुक्त जिला जांजगीर चाम्पा में कांग्रेस पार्टी को सभी सीटों पर बड़ी जीत मिली थी। पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने से पार्टी कार्यकर्ताओ एवं उनके समर्थको में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।



