Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

बालेश्वर साहू के पक्ष में तेज हुआ जनसंपर्क अभियान, सक्ती जिले के जैजैपुर विधानसभा में शामिल गांवों में निकली रैली…

सक्ति-जैजैपुर। कांग्रेस के कद्दावर नेता व जैजैपुर सीट के कांग्रेस प्रत्याशी बालेश्वर साहू ने भी चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं सक्ती जिले के जैजैपुर विधानसभा में शामिल गांवों में रोज बालेश्वर साहू के पक्ष में रैली निकालकर कांग्रेसजन जनसंपर्क अभियान जोरशोर से चला रहे हैं।
नया जिला सक्ती बनने के बाद पहली बार वहां विधानसभा चुनाव हो रहा है। इस लिहाज से भी यह सीट काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस सीट से कांग्रेस के कद्दावर नेता बालेश्वर साहू मैदान में है तो वहीं भाजपा ने इस बार बदलाव करते हुए कृष्णकांत चन्द्रा और दो बार के बसपा विधायक केशव चन्द्रा पर दांव खेला है। यहां भी भाजपा और कांग्रेस एवं बसपा के बीच कांटे की टक्कर है। जैजैपुर विधानसभा सीट में मुकाबला काफी रोमांचक हो गया है। प्रचार के लिए शेष अंतिम कुछ दिनों में प्रत्याशी के साथ ही कांग्रेसजनों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। सक्ती जिले के जैजैपुर विधानसभा में शामिल गांवों में घिवरा,डोमाडीह,मल्दा, जमड़ी, कैथा,गुडरुकला,बैहागुडरु,तुमीडीह,
देवरघटा,गुजियाबोड, हसौद,धमनी आदि में जनसंपर्क जोरशोर से चल रहा है। कांग्रेसजन इन गांवों में बालेश्वर साहू को जिताने कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गांवों में जहां रोज रैली निकालकर कांग्रेस की उपलब्धि बताई जा रही है तो वहीं एकबार फिर कांग्रेस सरकार बनाने का आह्वान किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी कृष्णकांत चन्द्रा एवं बसपा प्रत्याशी केशव चन्द्रा भी कोई कसर बाकी रखना नहीं चाह रहे हैं, जिसके चलते वो भी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर आशीर्वाद मांग रहे हैं। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि यहां मुकाबला काफी रोचक हो गया है।

See also  साउथ सुपर स्टार अल्लू अर्जुन के साथ काम करेंगी दीपिका पादुकोण

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!