Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

प्रापर्टी डीलर ने किया रेप, प्रेग्नेंट हुई तो पीड़िता का साथ छोड़ा…

जांजगीर-चांपा। बिलासपुर में प्रापर्टी डीलर का काम करने वाले युवक ने पहले युवती से दोस्ती की। फिर उसके साथ शादी करने का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया, जिससे युवती प्रेग्नेंट हो गई। अब युवक उसके साथ शादी करने के बजाए अबॉर्शन कराने के लिए दबाव बना रहा है। परेशान युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि युवती से दुष्कर्म का मामला दूसरे जिले की है। फिर भी पुलिस ने नए कानून के तहत अपराध दर्ज किया है।

सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय युवती प्राइवेट जॉब करती है। साल 2013 में युवती की पहचान प्रापर्टी डीलिंग करने वाले युवक नवीन श्रीवास से हुई। नवीन जांजगीर का रहने वाला है। नवीन ने पहले उससे दोस्ती की। फिर जान-पहचान का फायदा उठाकर युवक ने प्यार का इजहार किया और उसके साथ शादी करने का झांसा दिया। इसी दौरान नवीन उसे जांजगीर के कलेक्टोरेट रोड स्थित घर लेकर गया। जहां उसने युवती को परिवार वालों से मिलाया। कुछ देर बाद वह युवती को छत पर लेकर गया। वहां पर उसने युवती को परिवार से मिलाने और शादी करने की बात कहने लगा। इसी दौरान छत पर उसने पहली बार दुष्कर्म किया।

See also  Bhagavad Gita: भगवत गीता का सोलहवां अध्याय, भगवान कृष्ण ने बताए हैं तीन महापाप, जो इंसान की जिंदगी कर देते हैं बर्बाद…तुरंत छोड़ दें

सिविल लाइन टीआई प्रदीप आर्य ने बताया कि जिले में रहने वाली युवती की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। मामला दूसरे जिले से संबंधित होने के कारण शून्य में मामला दर्ज किया गया है। नया कानून लागू होने के बाद यह पहला मामला है जिसे शून्य में दर्ज कर दूसरे जिले में भेजा गया है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!