Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

ग्राम पंचायत पोड़ी दलहा के सरपंच की गई कुर्सी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अकलतरा की कार्यवाही…

अकलतरा। जनपद पंचायत अकलतरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी दलहा के सरपंच को धारा 40 के तहत कार्यवाही करते हुए पदमुक्त कर दिया गया है। उक्त कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अकलतरा ने की है।
जानकारी के अनुसार, जनपद पंचायत अकलतरा के ग्राम पोड़ी दलहा में उपसरपंच और कुछ पंचों ने सरपंच के खिलाफ 56 लाख की गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम अकलतरा को धारा 40 के तहत कार्यवाही करने संबंधी आवेदन दिया था। इस मामले में लंबी जांच के बाद पंचायतीराज अधिनियम की धारा 40 के नियमानुसार एसडीएम अकलतरा द्वारा सरपंच के खिलाफ कार्यवाही की गई है। यह भी सोचनीय है कि पंचायत चुनाव में गिनती के दिन शेष हैं तो क्या इस न्याय को देर से सही न्याय मिला कहना चाहिए या यह कहा जाए कि देर से मिला न्याय अन्याय के बराबर है। बता दें कि पोड़ी दलहा के ग्रामीण, सरपंच के खिलाफ कार्यवाही को लेकर लगातार प्रशासन से गुहार लगाते रहे हैं, बावजूद इसके काफी समय बाद मामले में कार्यवाही हुई है।

See also  रेडियम बेल्ट लगाकर पशुओं की सुरक्षा के किये जा रहे इंतजाम,  गौठानों में पशुओं को भेजने के साथ गांव में आवारा पशुओं की रोकथाम का दिखने लगा असर...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!