Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

रेंज साइबर थाना, रायपुर की कार्यवाही, शेयर ट्रेडिंग के नाम से ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर। शेयर ट्रेडिंग के नाम से ठगी करने वाले 2 आरोपी को रेंज सायबर थाना ने गिरफ्तार किया है।

आरोपियों से जप्त बैंक खातों में अलग अलग राज्यों के कुल 80 पुलिस थानों/साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज है।

ठगी में शामिल सॉफ्टवेयर इंजीनियर और बैंक अकाउंट सप्लायर को दुर्ग से गिरफ्तार किया गया है।

जप्ती 4 नग मोबाइल,1 लैपटॉप, 7 डेबिट कार्ड, i10 कार, 8 लाख बैंक खाता में होल्ड।

प्रार्थी डॉक्टर प्रकाश गुप्ता पिता स्वर्गीय राम प्रसादगुप्ता उम्र 66 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी टाटीबंध आमानाका रायपुर, रिटायर्ड सिविल सर्जन ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 74.49 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई, दिनांक 16/7/24 को रेंज साइबर थाना रायपुर में अपराध क्रमांक 8/24 धारा 420,34 IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

Advertisment

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना की टीम को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के संबंध में निर्देश दिया गया। निर्देसानुसार कार्यवाही करते हुए विवेचना क्रम में आरोपियों द्वारा उपयोग किए जा रहे बैंक खातों एवं मोबाइल नंबरों की जानकारी प्राप्त की गई।

See also  राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 पर एसडीएम पामगढ़ देवेंद्र कुमार चौधरी को राज्य स्तरीय सम्मान

आरोपी आशीष साहू द्वारा विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाकर अपने साथी आरोपी विकास चंद्राकर को दिया गया था। उक्त बैंक खातों में प्रार्थी से 25 लाख रुपए जमा करवाए गए थे। बैंक खातों के एवज में विकास चंद्राकर ने कमीशन के रूप में 3.70 लाख रुपए आशीष को दिया था।

आरोपी विकास चंद्राकार निवासी भिलाई पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। यह वर्चुअल नंबर का प्रयोग करता है और अन्य लोगों से बैंक खाते किराया में लेकर ठगी की रकम जमा करवाने में प्रयोग करता था। इन बैंक खातों में अलग अलग राज्यों के कुल 80 पुलिस थाना एवं साइबर सेल मे रिपोर्ट दर्ज है। विकास चंद्राकर के स्वयं की 10 से अधिक बैंक खातों, XUV 700 गाड़ी की जानकारी प्राप्त हुई है।

See also  सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया को कोयला घोटाला मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत दी...

आरोपियों को दिनांक 29/7/24 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी-
1 आशीष साहू पिता निरंजन साहू उम्र 36 निवासी स्पात नगर भिलाई, दुर्ग छत्तीसगढ़

2 विकास चंद्राकार पिता आशाराम चंद्राकार उम्र 33 वर्ष सा मैत्री नगर रिसाली भिलाई

जप्ती 4 नग मोबाइल,1 लैपटॉप,7 ATM कार्ड, i10 कार, 8 लाख बैंक खाता में होल्ड

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!