Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

फल मंडियों में दाम धड़ाम: दुर्ग-भिलाई और रायपुर के किसानों को भारी नुकसान, 450 करोड़ से ज्यादा का घाटा

भिलाई, 04 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के दुर्ग, भिलाई और रायपुर की फल मंडियों में इस बार फलों के दामों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। हालात ऐसे हैं कि किसानों को अपने उत्पाद पिछले साल की तुलना में आधे दाम पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कीमतों में आई इस बड़ी गिरावट ने फल उत्पादकों की कमर तोड़ दी है।

स्थानीय व्यापारियों और किसानों के अनुसार, इस साल बाजार में फलों की आवक ज्यादा है, जबकि मांग अपेक्षाकृत कम बनी हुई है। इसके अलावा सबसे बड़ा कारण निर्यात का ठप होना बताया जा रहा है, जिससे बाहरी बाजारों में खपत बंद हो गई है और पूरा दबाव स्थानीय मंडियों पर आ गया है।

See also  सिर्फ 60 रुपये में स्टेडियम में बैठकर देख पाएंगे टीम इंडिया का मैच, हैरान करने वाला फैसला…

निर्यात बंद होने का सीधा असर किसानों की आमदनी पर पड़ा है। अनुमान है कि इस स्थिति के चलते छत्तीसगढ़ के फल उत्पादकों को 450 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान झेलना पड़ रहा है। कई किसान लागत तक निकाल पाने में असमर्थ हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है।

फल व्यापारियों का कहना है कि आम, केला, पपीता और अन्य मौसमी फलों की कीमतों में तेज गिरावट आई है। जहां पिछले साल इन फलों को अच्छे दाम मिल रहे थे, वहीं इस बार बाजार में दाम औंधे मुंह गिर गए हैं। इससे न केवल किसानों बल्कि व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

See also  जनता की समस्याओं को हल करने में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की है अहम भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जल्द ही निर्यात व्यवस्था बहाल नहीं हुई और बाजार में मांग नहीं बढ़ी, तो आने वाले समय में यह संकट और गहरा सकता है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि उन्हें राहत पैकेज दिया जाए और फलों के निर्यात को फिर से शुरू करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!