Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पुंछ एनकाउंटर : साल की पहली बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम, मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, तीन एके-47 राइफल बरामद…

पुंछ। पुंछ में सुरक्षाबलों ने बृहस्पतिवार को दो आतंकियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। एक और आतंकी को गोली लगी है। देर रात तक चले तलाशी अभियान में तीन एके-47 राइफल बरामद हुईं। तीसरे आतंकी की तलाश में देर रात तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा। यह इस साल की पहली बड़ी घुसपैठ की कोशिश थी, जिसे सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया।

जिले के रख हवेली क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने कुछ आतंकियों की घुसपैठ की सूचना पर वीरवार को तलाशी अभियान शुरू किया। इसी बीच सूचना मिली कि पाकिस्तान की तरफ से कुछ आतंकी घुसपैठ कर भारतीय सीमा में डेढ़ किलोमीटर अंदर तक घुस आए हैं। जंगल में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों की शाम करीब 6ः30 बजे आतंकियों से मुठभेड़ हो गई। सुरक्षाबल सूत्रों के अनुसार तीन आतंकियों को गोलियां लगीं। दो के शव बरामद हो गए है। तीसरे की तलाश जारी है। मौके से तीन एके-47 राइफलें बरामद हुई हैं।

See also  CG News: रील बनाने चलती ट्रेन के सामने दौड़ा युवक, लोको पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, फाटक पर खड़े लोगों ने बनाया वीडियो

जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) सहित अन्य क्षेत्रों में बने लॉन्च पैड से सर्दियों के दिनों में आतंकी घुसपैठ की कोशिश में रहते हैं। घुसपैठ को रोकने और आतंकियों का सफाया करने के लिए सुरक्षाबलों और पुलिस ने प्रदेश के सभी 20 जिलों में अभियान चला रखा है। इसी अभियान के तहत घुसपैठ को नाकाम करने में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली।

बुधवार को भी राजोरी में आतंकियों के ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) के खिलाफ नौशेरा, थानामंडी, दरहाल, कोटरंका, बुद्धल, मंजाकोट और चिंगस सहित अन्य 25 ठिकानों पर छापे मारे थे। इस दौरान पुलिस ने नियंत्रण रेखा के पार सक्रिय आतंकी मोहम्मद असगर उर्फ बिल्ला के दो भाइयों के घरों पर भी एक घंटे तक तलाशी ली। पुलिस को तलाशी अभियान के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज हाथ लगे थे।

See also  अपने ही बड़े भाई को कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार, थाना जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्यवाही...

संदिग्ध दिखने की सूचना पर सुबह से ही पुंछ, डोडा में चला तलाशी अभियान

Advertisment

जम्मू-कश्मीर के पुंछ और डोडा जिलों में विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने पुलिस के साथ वीरवार सुबह से ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया था। जादान वाली गली, सानी गली मोहल्ला, गुरसाई-हरनी बेल्ट में नादान वाला, मेंढर में धरना बेहिर राख में तलाशी ली गई। सुरनकोट में फजलाबाद नार और पुंछ और दोरहू के मंडी, चकरारा फट्टा, बस्ती और भद्रवाह में आसपास के वन क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया। डोडा के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ पुलिस दल ऑपरेशन में शामिल है।

See also  स्वास्थ्य मंत्री द्वारा सिविल सर्जन का पक्ष लेने से बिफरे विधायक ब्यास कश्यप,  छत्तीसगढ़ विधानसभा में जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने ध्यानाकर्षण के जरिए सिविल सर्जन दीपक जायसवाल पर कार्यवाही की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री को जमकर घेरा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!