Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

घायलों की मदद कर रहे पुलिसकर्मी व राहगीरों को वाहन ने कुचला, 1 की मौत, 4 गंभीर…

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को दहला दिया। पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमी के पास घायलों की मदद कर रहे पुलिसकर्मी और राहगीरों को एक तेज रफ्तार तूफान वाहन ने कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि एक पुलिसकर्मी सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

सड़क पर गिरे घायलों को बचाने की कोशिश में हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे दो युवक मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घायलों को सड़क से हटाने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार तूफान वाहन ने नियंत्रण खो दिया और भीड़ को कुचलते हुए निकल गया।

See also  गुटखा-पान मसाला बनाने वालों पर पाबंदी की तैयारी, इसी सत्र में सरकार बनाने जा रही है नया कानून…

मृतक की पहचान सोनू उर्फ तुलेश्वर मोहदा के रूप में
हादसे में मृतक की पहचान सोनू उर्फ तुलेश्वर मोहदा, निवासी थाना अमलेश्वर, के रूप में हुई है। टक्कर के बाद वह लगभग 100 मीटर दूर खेत में जा गिरा। वाहन की गति इतनी तेज थी कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जबकि वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी
सभी घायलों को बलौदाबाजार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। अन्य पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग, जो बाल-बाल बच गए, अभी भी दहशत की स्थिति में हैं।

See also  “प्रशासन तुँहर द्वार” शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत चोरिया में हुआ सम्पन्न, शिविर में कुल 124 आवेदन हुए प्राप्त, 59 प्रकरणों का किया गया त्वरित निराकरण...

आरोपी चालक की तलाश जारी
पलारी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि वाहन जब्त कर लिया गया है, और घटना की जांच जारी है।

Advertisment

यह हादसा न केवल तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग की खतरनाक हकीकत को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कैसे जिम्मेदारी निभा रहे लोग भी असावधानी का शिकार बन सकते हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!